Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला: हसन मुश्रीफ के बेटों की अग्रिम जमानत पर 6 मार्च को सुनवाई

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 03, 2023 | 08:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक हसन मुश्रीफ (MLA Hasan Mushrif) के तीन बेटों ने अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail)  की विशेष अदालत में गुहार लगाई। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर 6 मार्च को सुनवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) हसन मुश्रीफ के खिलाफ 35 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला (Money Laundering Case) दर्ज किया है। इस मामले में उनके तीन बेटों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

ईडी ने हसन मुश्रीफ के बेटों नवीद, आबिद और साजिद की अग्रिम जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। ईडी के वकीलों ने अदालत में स्पष्ट किया कि जब तक याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक वे कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेंगे। मुश्रीफ के बेटों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा, अमित देसाई और प्रशांत पाटिल पेश हो रहे हैं।

जमानत देने से जांच होगी प्रभावित

हसन मुश्रीफ के बेटों ने अपनी याचिका में कहा है कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गिरफ्तारी की धमकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी ने उनकी अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। जांच के लिए बुलाए जाने के बावजूद वे पेश नहीं हुए हैं। ईडी ने दावा किया है कि जमानत देने से जांच प्रभावित होगी। हसन मुश्रीफ समेत 16 लोगों के खिलाफ मुरगुड पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ईडी इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का मामले की जांच कर रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा

नागपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का ‘सो जाओ आंदोलन’, सौंपा ज्ञापन

टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग

पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल

Money laundering case hearing on anticipatory bail of hasan mushrif sons on march 6

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2023 | 08:44 PM

Topics:  

  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.