Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोमवार रहा मुंबई का सबसे प्रदूषित दिन, रिकॉर्ड 502 एक्यूआई दर्ज

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 24, 2022 | 09:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: डस्ट स्टॉर्म (Dust Storm) के कारण सोमवार को मुंबई (Mumbai) की वायु गुणवत्ता (Air Quality) अब तक के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। सोमवार की सुबह मुंबई में वायु की गुणवत्ता 502 एक्युआई (AQI) दर्ज की गई। वैज्ञानिकों की माने तो मुंबई में इससे पहले इतना प्रदूषण (Pollution) कभी दर्ज नहीं किया गया था।

वैसे तो वायु प्रदूषण के लिए दिल्ली बदनाम है, लेकिन मुंबई में पिछले 24 घंटे में दिल्ली से दो गुना अधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता की स्थिति पर नजर बनाए रखनेवाली सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फॉरकॉस्टिंग ऐंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, सोमवार की सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगभग 250 एक्यूआई दर्ज की गई, जबकि मुंबई की हवा दो गुना अधिक खराब थी।

 

शाम के समय हुआ थोड़ा सुधार

मुंबई में शाम तक वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला। शाम को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 215 एक्यूआई दर्ज की गई, जबकि मुंबई की 387 एक्युआई। सफर के निदेशक गुफरान बैग ने कहा कि  गल्फ से उठे डस्ट स्ट्रॉम मुंबई और आसपास के क्षेत्र में घुस गया है। जिसके कारण मुंबई में अबतक का रिकॉर्ड वायु प्रदूषण दर्ज किया गया है। हालांकि मंगलवार की शाम से वायु गुणवत्ता में सुधार होने लगेगा।

माझगांव और कोलाबा में 500 के पार एक्यूआई दर्ज

मुंबई में सबसे ज्यादा प्रदूषण माझगांव और कोलाबा में देखने को मिला। माझगांव में वायु गुणवत्ता 573 एक्यूआई, कोलाबा में 513, मालाड में 453, बोरीवली में 451, अंधेरी में 426, चेंबूर में 416, भांडुप में 382 एक्यूआई, वर्ली में 349 और बीकेसी में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। उक्त आंकड़े बताते हैं कि वायु की गुणवत्ता कुछ क्षेत्र में घातक, कुछ में बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई।

मुंबई में ठंड बरकरार

मुंबई में ठंड बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार मुंबई उपनगर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और शहर में 16.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जबकि उपनगर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और शहर का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Monday was mumbai most polluted day record 502 aqi recorded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2022 | 09:31 PM

Topics:  

  • Air Quality
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

आइडिएशनएक्स 2.0 के फिनाले में पहुंची एसपी जैन इंस्टीट्यूट की टीम, 8 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला

2

मोनो रेल के बाद मुंबई मेट्रो की भूमिगत ट्रेन में आयी टेक्निकल खराबी, सांताक्रूज स्टेशन पर कराया खाली

3

त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट? FDA का मुंबई में बड़ा एक्शन, 2369 नमूनों की हुए जांच

4

‘मुस्लिम लीग की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी’, मंत्री नितेश राणे ने साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग कभी…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.