मोहित कंबोज को मिले पुलिस सरंक्षण, बीजेपी सांसद मनोज कोटक और विधायकों का सीएम को पत्र
- Written By: प्रभाकर दुबे
pic ANI
मुंबई: राज्य में सत्ताधारी महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) के नेताओं के खिलाफ लगातार बयान देने वाले बीजेपी (BJP) के नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj ) को पुलिस सुरक्षा (Police Protection) देने की मांग बीजेपी के सांसद और विधायकों ने की है।
बीजेपी के सांसद मनोज कोटक (MP Manoj Kotak), विधायक अतुल भातखलकर (MLA Atul Bhatkhalkar) और अमित साटम (Amit Satam) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल को पत्र (Letter) लिख कर कहा है कि मोहित कंबोज और उनके परिवार को जान का खतरा है। वर्ष 2020 में मोहित को पुलिस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अचानक वापस ले ली गई।
सम्बंधित ख़बरें
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
मेरे पास जैन समाज को बांटने वाले नेताओं की लिस्ट है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी पर जैन मुनि का बड़ा दावा
मलिक-कंबोज के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गया था
उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से जमीन खरीदी के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एनसीपी के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक और मोहित कंबोज के बीच आरोप-प्रत्यारोप काफी बढ़ गया था। बीजेपी के सांसद और विधायकों ने आशंका जताई है कि मोहित कंबोज और उनके परिवार के जीवन पर ख़तरा है, इसलिए तत्काल पुलिस सुरक्षा दी जाए।
