Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन, कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल!

Maharashtra Politics: कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने पीएम मोदी के जन्मदिन को 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' बताया। BJP और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विवाद बढ़ता जा रहा है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 16, 2025 | 09:30 PM

मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन, कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल!

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: कांग्रेस की सांसद प्रणीति शिंदे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिन” करार दिया, जिसके बाद भाजपा और शिवसेना के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है, क्योंकि देश वोटों की चोरी के साथ अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है।”

प्रणीति शिंदे ने दावा किया कि विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है और लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने प्रणीति पर पलटवार करते हुए 2014 से पहले कांग्रेस नीत सरकारों के कार्यकाल को ‘काला दिन’ करार दिया। शिंदे ने कहा, ‘‘भारत विकास के माध्यम से बदलाव देख रहा है। कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के नारे को पचा नहीं पा रही है।”

उन्होंने बताया कि मोदी ने कांग्रेस शासन की पहचान भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। शिंदे ने एआई से बनाई गई वीडियो से मोदी की दिवंगत मां को राजनीति में घसीटने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक साधारण महिला थीं, जिन्होंने कभी प्रधानमंत्री की मां की तरह व्यवहार नहीं किया, बल्कि एक आम इंसान की तरह रहीं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान करना देश की सभी माताओं का अपमान करने जैसा है और इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।”

यह भी पढ़ें- नासिक के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में मची भगदड़, अभिभावकों में हड़कंप

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस ‘घृणित’ मानसिकता वाले लोगों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ये बातें कांग्रेस को शोभा नहीं देतीं। हालांकि, यह भी सच है कि यह महात्मा गांधी की कल्पना की पार्टी नहीं है। वे स्वार्थ और सत्ता के लिए मंत्रियों के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Modi birthday democracy black day praniti shinde controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 09:30 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड से दबोचे गए मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

2

CEO के बाद इंडिगो के चेयरमैन ने भी मांगी माफी, बोले- जानबूझकर संकट खड़ा नहीं किया

3

आज की ताजा खबर 11 दिसंबर: केरल में निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

4

बांग्लादेश में बड़ा प्रशासनिक हंगामा, वित्त सलाहकार को कर्मचारियों ने ‌बनाया बंधक, मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.