MNS में फूट की खबरों पर संदीप देशपांडे का खंडन, बोले-पार्टी के प्रति निष्ठावान हूं
MNS Politics: मनसे नेता संदीप देशपांडे ने पार्टी में नाराजगी और विभाजन की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से मनसे के लिए काम कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
संदीप देशपांडे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने पार्टी में अपनी नाराजगी और विभाजन की चर्चाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठावान हैं और आगामी नगर निगम चुनावों में मनसे की सफलता के लिए काम कर रहे हैं। देशपांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, पिछले कई दिनों से मेरी नाराजगी की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इन अटकलों पर विराम लगाना जरूरी है।
मैं मनसे में हूं और पार्टी के लिए प्रामाणिक रूप से काम कर रहा हूं। मैं इस बात पर पूरा ध्यान दे रहा हूं कि आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मनसे को अधिकतम सीटें कैसे मिले।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
धुरी का नजरिया अलग
हाल ही में मनसे से भाजपा में शामिल हुए नेता संतोष धुरी ने आरोप लगाया था कि पार्टी के भीतर बाला नांदगावकर जैसे नेता अंदरूनी गुटबाजी और साजिश कर रहे हैं और इसी वजह से देशपांडे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। लेकिन इस पर देशपांडे ने साफ कहा कि वह चुरी के बयानों पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझते हैं, संतोष धुरी का एक दृष्टिकोण हो सकता है। मेरा दृष्टिकोण अलग है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को छुट्टी, मुंबई-पुणे समेत 29 शहरों में लागू
यह अपने नजरिए से बोल रहे हैं। मेरा अपना नजरिया है। उन्होंने अपना निर्णय लिया है। उनका निर्णय सही है या गलत, यह आने वाला समय तय करेगा। इन सभी आरोपों और अटकलों के बीच संदीप देशपांडे ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है और चुनावी तैयारियों में जुटे रहने पर जोर दिया है।
