मनसे नेता के बेटे ने नशे की हालत में मचाया उत्पात, राजश्री मोरे ने दर्ज कराई FIR

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता के बेटे ने नशे की हालत में हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने शेयर कर एफआईआर दर्ज कराई है। यहां जानिए पूरा मामला क्या है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता के बेटे ने नशे की हालत में हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने शेयर कर एफआईआर दर्ज कराई है। यहां जानिए पूरा मामला क्या है।
मनसे नेता के बेटे ने ठोकी गाड़ी (सौजन्य-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: एक्ट्रेस राखी सावंत की करीबी दोस्त कही जाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे हाल ही में सुर्खियों में आ गई। मुंबई के अंधेरी इलाके में यह घटना घटी। दरअसल, रविवार की रात राजश्री मोरे की कार का एक्सीडेंट हो गया। राजश्री मोरे ने आरो लगाया कि जिस गाड़ी से उनकी टक्कर हुई, वह गाड़ी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख का बेटा राहिल शेख चला रहा था।

राजश्री मोरे ने आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद राजश्री मोरे ने पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में मनसे नेता का बेटा राहिल शेख अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। नशे की हालत में राहिल राजश्री मोरे के साथ आक्रामक तरीके से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में राहिल राजश्री मोरे को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। राहिल ने राजश्री को गाली और धमकाते हुए कहा, "लो xxx पैसे। जाओ और पुलिस को बताओ.. मैं जावेद शेख का बेटा हूं। फिर तुम देखोगी क्या होगा।"

पुलिस अधिकारियों से बदसूलकी

इस वीडियो में राहिल घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी बहस करते भी नजर आ रहे हैं। वह पुलिस के साथ सहयोग करने से इंकार कर देता है तथा उनके प्रति आक्रामक व्यवहार करता है। राजश्री ने इस मामले में राहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और इसकी एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

राजश्री मोरे ने आरोप लगाया है कि राहिल शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और उसके पिता की राजनीतिक स्थिति का हवाला देकर उसे धमका रहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्हें मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। राजश्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर नेटिज़ेंस द्वारा विभिन्न प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

मराठी पर बयान से चर्चा में आई थी राजश्री मोरे

राजश्री इससे पहले अपने एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं। उन्होंने मनसे के इस आग्रह पर रोष व्यक्त किया कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को अपनी भाषा दूसरों पर थोपने के बजाय कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रवासियों के बिना मुंबई में स्थानीय मराठी लोगों की स्थिति खराब हो जाएगी।

उनके विवादास्पद बयान के बाद वर्सोवा में मनसे कार्यकर्ताओं ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राजश्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो हटा दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com