मनसे नेता बने बंगाली, बहन बनी मुसलमान, मुंबई में वोटर लिस्ट को लेकर मचा संग्राम

Mumbai Voter List Controversy: मुंबई में वोटर लिस्ट विवाद गहराया। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर मुंबई में घमासान मच गया। मनसे नेता ने डुप्लीकेट नामों का आरोप लगाया।
Mumbai Voter List Controversy: मुंबई में वोटर लिस्ट विवाद गहराया। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर मुंबई में घमासान मच गया। मनसे नेता ने डुप्लीकेट नामों का आरोप लगाया।
वोटर लिस्ट विवाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MNS leader Manish Dhuri: देश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ को लेकर चल रहे बवाल के बीच मुंबई में नया मामला सामने आया है। बीएमसी के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मनसे नेता मनीष धुरी का नाम बंगाली में दास भूतो सुकुमार और उनकी बहन का नाम मुस्लिम महिला शेख निशा यतीम के तौर पर दर्ज किया गया है।

इसका मनीष ने खुद खुलासा किया है और शासन-प्रशासन के कामकाज को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मनसे ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। बीएमसी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट बोटरों को लेकर हंगामा जारी है। विपक्षी दलों का दावा है कि लिस्ट में 11 लाख मतदाताओं का नाम डबल है। कहीं-कहीं तो एक ही नाम 100 बार दर्ज हैं।

आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने खुद खुलासा किया है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज है। अब मनसे नेता मनीष धुरी ने वोटर लिस्ट घोटाले का आरोप लगाते हुए आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। वार्ड नंबर 69 में लिस्ट नंबर 272 में यह गड़बड़ी हुई है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

EC से भी शिकायत

मनीष का कहना है कि वोटर लिस्ट में उनका नाम बंगाली में और उनकी बहन की फोटो के आगे शेख निशा यतीम लिखा गया है। इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की गई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे इससे पहले आरोप लगा चुके हैं कि वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी हुई है।

यदि आयोग इस पर एक्शन नहीं लेता है, तो मनीष ने मनसे स्टाइल में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है, मनसे के अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मनीष धुरी ने साल 2009 और 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वर्तमान में इस सीट से मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम विधायक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com