मीठी नदी सफाई घोटाला: 65.54 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े में अभिनेता डिनो मोरिया से EOW ने की 7 घंटे पूछताछ

Mithi River Desilting Scam: मीठी नदी डीसिल्टिंग से जुड़े ₹65.54 करोड़ के घोटाले में मुंबई पुलिस की EOW ने अभिनेता डिनो मोरिया से 7 घंटे पूछताछ की। केतन कदम से लेन-देन की जांच जारी है।
Mithi River Cleanup Scam Alleged Fraud Worth ₹65.54 Crore
डिनो मोरिया सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mithi River Desilting Scam Dino Morea EOW Questioning: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी की गाद सफाई यानी डीसिल्टिंग से जुड़े 65.54 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया से शुक्रवार को करीब सात घंटे पूछताछ की। मोरिया मुंबई स्थित EOW कार्यालय पहुंचे और जांच में शामिल हुए।

EOW दफ्तर में करीब 7 घंटे सवाल-जवाब

अधिकारियों ने डिनो मोरिया से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा रही,

लेकिन शाम तक उन्हें EOW कार्यालय से जाने दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच की जरूरत के अनुसार मोरिया को आगे पूछताछ या कानूनी प्रक्रिया के लिए दोबारा समन भेजा जा सकता है।

BMC के ठेकों में अनियमितता का आरोप

यह मामला मुंबई बीएमसी की ओर से मीठी नदी की गाद निकालने के लिए दिए गए ठेकों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में उपकरणों के किराये को कथित तौर पर फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है।

Mithi River Cleanup Scam Alleged Fraud Worth ₹65.54 Crore
पुणे में MPSC छात्रों का प्रदर्शन तेज! लालबहादुर शास्त्री रोड और S.M. जोशी पुल पर धरना, राजनीतिक हलचल बढ़ी

65.54 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, कथित फर्जीवाड़े के माध्यम से BMC को 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

EOW ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुंबई पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Mithi River Cleanup Scam Alleged Fraud Worth ₹65.54 Crore
Voter List Revision: महाराष्ट्र SIR में मतदाताओं को राहत, नो मैपिंग नोटिस पर घर बैठे जमा कर सकेंगे दस्तावेज

2019 से 2022 के लेन-देन की जांच

जांच के दौरान डिनो मोरिया का नाम कथित तौर पर सामने आया। अधिकारियों को वर्ष 2019 से 2022 के बीच मोरिया और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल केतन कदम के बीच संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूत मिलने की बात कही गई है।

केतन कदम, जिन्हें वोडर इंडिया का मालिक बताया गया है, और उनके सहयोगी जयेश जोशी को EOW पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी अब मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य कड़ियों की पड़ताल कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com