Voter List Revision: महाराष्ट्र SIR में मतदाताओं को राहत, नो मैपिंग नोटिस पर घर बैठे जमा कर सकेंगे दस्तावेज

Maharashtra Voter List: महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में जाने की जरूरत नहीं। BLO घर जाकर दस्तावेज लेंगे व WhatsApp पर भी प्रमाण ले सकेंगे।
Relief for voters in Maharashtra amid SIR process
महाराष्ट्र मतदाता सूची एसआईआर पुनरीक्षणसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Voter List SIR Revision Process Relief: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया के बीच मतदाताओं के लिए राहत की जानकारी सामने आई है।

‘नो मैपिंग’ या ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी में नोटिस पाने वाले मतदाताओं को हर मामले में व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी।

BLO घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज

अधिकारियों के अनुसार, जिन महाराष्ट्र मतदाताओं को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया गया है, उनके घर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) जाएंगे। BLO संबंधित मतदाता से आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण जुटाएंगे।

इसके बाद प्राप्त दस्तावेजों और सत्यापन के आधार पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) मामले में उचित निर्णय लेंगे।

WhatsApp से भी भेज सकेंगे प्रमाण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ओर से बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के संशोधित निर्देशों के तहत मतदाता अपने जरूरी दस्तावेज या अन्य प्रमाण संबंधित BLO को WhatsApp के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

इससे उन मतदाताओं को सुविधा मिलेगी, जिन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए कार्यालय जाने में परेशानी हो सकती है।

Relief for voters in Maharashtra amid SIR process
नौकरी से निकाला तो लगा दी गैराज में आग, 20 दोपहिया वाहन जलकर खाक, नागपुर के कपिलनगर की घटना

तार्किक विसंगति वाले मामलों में सत्यापन

‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों में निर्णय संबंधित विसंगति के प्रमाण के लिए आवश्यक विशेष दस्तावेजों या BLO की ओर से प्रस्तुत सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

यानी हर नोटिस वाले मामले में मतदाता की व्यक्तिगत उपस्थिति को अनिवार्य नहीं माना गया है।

Relief for voters in Maharashtra amid SIR process
मुंबई- नालासोपारा में 13 अवैध बांग्लादेशी हिरासत में, महिलाओं व बच्चों समेत जुहू ATAC और खार पुलिस का एक्शन

केवल विशेष मामलों में होगी सुनवाई

अधिकारियों के मुताबिक, केवल असाधारण परिस्थितियों में ERO या AERO की ओर से व्यक्तिगत सुनवाई की जरूरत पड़ सकती है।

ऐसा तब होगा, जब निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध न हों या प्रस्तुत प्रमाणों के आधार पर मामले पर निर्णय लेना संभव नहीं हो। इस व्यवस्था का उद्देश्य SIR प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन को सुविधाजनक बनाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com