मीरा रोड में 4 करोड़ रुपये के 4.3 किलो सोने की चोरी का पर्दाफाश, जयपुर से दुकान के नौकर सहित 2 गिरफ्तार

Crime News Mira Bhayander: मीरा रोड की शगुन गोल्ड दुकान से 4 करोड़ के 4.3 किलो सोने के गहने चुराने वाले कर्मचारी समेत 2 आरोपियों को मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच ने जयपुर से गिरफ्तार किया है।
Mira Road: Theft of 4.3 kg of gold worth 4 crore solved; two arrested from Jaipur, including a shop employee
मीरा रोड ज्वेलरी, प्रतीकात्मक तस्वीरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mira Road Jewellery Shop Gold Theft: मीरा रोड (पूर्व) के क्वींस पार्क कॉम्प्लेक्स स्थित एक ज्वेलरी शॉप से 4 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के करीब 4.3 किलो सोने के गहने चोरी होने के मामले में मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के जयपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश रावत (35) और ललित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी किए गए सोने के गहनों की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दोपहर में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे से 4.15 बजे के बीच दीपक हॉस्पिटल के पीछे गार्डन बिल्डिंग स्थित दुकान नंबर 26 में संचालित 'शगुन गोल्ड' ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई। दुकान मालिक राजेश बापना (42) ने नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

4 किलो 300 ग्राम सोने के गहने चोरी

शिकायत के मुताबिक, दुकान से सोने के हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, चेन, पेंडेंट और कंगन समेत कई तरह के आभूषण चोरी किए गए। चोरी हुए गहनों का कुल वजन करीब 4 किलो 300 ग्राम बताया गया है। इनकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

कर्मचारी के फरार होने से गहराया शक

चोरी की घटना के बाद दुकान का कर्मचारी दिनेश रावत अचानक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया। जांच टीम ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों की तकनीकी जांच भी शुरू की गई।

Mira Road: Theft of 4.3 kg of gold worth 4 crore solved; two arrested from Jaipur, including a shop employee
बांद्रा के नेविल डिसूजा मैदान विवाद पर BMC की सफाई, खेल मैदान का आरक्षण अभी रद्द नहीं किया गया

CCTV और तकनीकी जांच से जयपुर पहुंची टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवघर पुलिस के साथ मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में लगाया गया। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए राजस्थान के जयपुर तक पहुंच बनाई।

जयपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जयपुर से दिनेश रावत और चोरी में कथित रूप से मदद करने वाले ललित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब चोरी के पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

चोरी के गहनों की बरामदगी शुरू

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी किए गए सोने के गहनों की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी के बाद आभूषणों को कहां रखा गया था और क्या उन्हें बेचने या ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com