Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई शर्मसार! सार्वजनिक शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 06, 2025 | 08:47 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठाणे जिले के भिवंडी के बाद मुंबई के निर्मल नगर से भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई की निर्मल नगर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बांद्रा के एक सार्वजनिक शौचालय में आरोपी ने नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था।

सीसीटीवी के मदद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेत हुए मौके पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

भिवंडी में नाबालिग की दुष्कर्म के हत्या

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में भी एक बच्ची से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी।

पुलिस ने 4 अगस्त को भिवंडी कोर्ट से फरार हुए आरोपी सलामत अली अंसारी को दूसरी वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 8 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

मजदूरी करने आया था परिवार

बच्ची के माता-पिता दूसरे राज्य से डेढ़ साल पहले भिवंडी आए थे, जहां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बड़ी बेटी को दादा-दादी के पास बिहार छोड़कर दंपति छोटी बेटी और दो बेटों को लेकर डेढ़ साल से निजामपुरा में किराए के कमरे में रह रहा था। चार दिन पहले ही आरोपी सलामत अली ने उनके पास ही में एक कमरा किराए पर लिया था।

यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर प्यार, फिर ब्लैकमेल, चिमूर में दो साल से चल रहा गंदा खेल

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने जरूरी जानकारियां जुटाईं और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद निजामपुरा थाने की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और रातोंरात सलामत को दबोच लिया।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस की टीम लगातार गश्ती कर रही है और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Minor raped in mumbai police arrest accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 08:47 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

माढा में कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ, अभिजित पाटिल की संकल्पना से किसान प्रबोधन

2

चंद्रपुर में दो लैपटॉप चोरी के मामले सुलझे, पुलिस ने 5 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

3

Outrage: निर्दयी हत्या के बाद मालेगांव में तनाव, प्रदर्शन के बीच पेश हुआ आरोपी

4

Sambhajinagar में इंटरनेशनल ऑनलाइन गैंबलिंग गैंग का भंडाफोड़, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.