मंत्री पंकजा मुंडे के PA की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Maharashtra News: मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक की पत्नी गौरी पाल्वे ने मुंबई के वर्ली में कथित तौर पर आत्महत्या की। परिवार ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और गहन जांच की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री पंकजा मुंडे के पीए की शादी की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gauri Palve Suicide Case: महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर गौरी शनिवार शाम वर्ली स्थित अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।
पुलिस के अनुसार, डॉक्टर गौरी पाल्वे और अनंत गर्जे की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। गौरी मुंबई के केईएम अस्पताल में दंत चिकित्सा विभाग में तैनात थीं। परिवार के मुताबिक, शादी के बाद से ही दंपती के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था।
परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
गौरी के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पति अनंत गर्जे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिवार का कहना है कि लगातार तनाव और परेशानियों के कारण गौरी ने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
सोने की तस्करी घटी, मुंबई एयरपोर्ट पर भांग और ड्रग्स की तस्करी में बड़ा उछाल
भायखला गोलीकांड का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस बनाम एनडीए नेताओं की जुबानी जंग, काले झंडे से शुरू विवाद से अमरावती की राजनीति हुई गरम
घरेलू विवाद की आशंका, पुलिस जुटी जांच में
वर्ली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जानकारी में आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मौके से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और परिवार के बयान भी दर्ज किए जाएंगे, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
