‘आरोप साबित हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा’, मंत्री योगेश कदम ने अनिल परब को दी चुनौती
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अनिल परब को चुनौती देते हुए कहा कि रेत तस्करी के मामलों में उनके हस्तक्षेप के सबूत पेश करते हैं तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री योगेश कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधान परिषद के सदस्य अनिल परब को चुनौती दी है। उन्होंने परब द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत पेश करने को कहा। अनिल परब ने मंत्री पर रेत तस्करी मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने गुरुवार को कहा कि अगर अनिल परब रेत तस्करी के मामलों में उनके हस्तक्षेप के आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करते हैं तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।
गृह और राजस्व राज्य मंत्री कदम ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि परब के आरोप 100 प्रतिशत राजनीति से प्रेरित हैं और अगर वह सबूत पेश करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
मंत्री कदम ने यह भी कहा कि वह परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
अनिल परब ने लगाया था आरोप
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधान परिषद के सदस्य अनिल परब ने विधान परिषद में राजस्व राज्य मंत्री का नाम लिए बिना रेत तस्करी के मामलों में उन पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया था।
मंत्री कदम ने अनिल परब को दी चुनौती
मंत्री योगेश कदम ने कहा कि अगर अनिल परब कोई सबूत पेश कर दें कि मैंने रेत तस्करी के मामले में कार्रवाई रोकी या अधिकारियों को कार्रवाई न करने के लिए कहा, तो मैं उनकी मांग का इंतजार नहीं करूंगा, मैं खुद इस्तीफा दे दूंगा।
पहले माफी मंगवाई फिर शिवसैनिक से पिटवाया, उद्धव के पूर्व सांसद का कांड- VIDEO
परब के खिलाफ लाएंगे विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि यदि परब दस्तावेजी सबूत देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में कदम ने कहा कि वह परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।
