- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mhada Increased The Prices Of Houses By Such A Percentage
म्हाडा ने इतने फीसदी बढ़ाई घरों की कीमतें, लॉटरी विजेताओं के उड़े होश
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई और उपनगरों (Mumbai and Suburbs) में आम मध्यमवर्गीय परिवार को सस्ते में घर उपलब्ध कराने का दावा करने वाली म्हाडा (MHADA) द्वारा बालकूम हाउसिंग प्रोजेक्ट (Balkum Housing Project) के घरों की कीमतें 16 लाख तक बढ़ाए जाने से लॉटरी विजेताओं के होश उड़ गए हैं। म्हाडा कोंकण मंडल ने ठाणे के बालकुम में तैयार घरों के लिए वर्ष 2018 में लॉटरी (Lottery) निकाली थी।
उल्लेखनीय है कि हाउसिंग प्रोजेक्ट में 197 घर हैं। इनमें 125 विजेताओं के साथ विशेष योजना के 69 लाभार्थियों को शामिल किया गया था।
43 लाख के फ़्लैट हुए 59 लाख
हर फ़्लैट की कीमत उस समय 43 लाख तय की गई थी। वह सीधे लगभग 60 लाख तक पहुंच गई। घरों के मूल्य में सीधे 16 लाख 29 हजार 564 रुपए की वृद्धि की गई है। लाभार्थियों को 43 लाख 45 हजार 236 रुपए से 59 लाख 74 हजार 800 रुपए का ऑफ़र लेटर दिया गया है, जिस पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। फ़्लैट की कीमतों में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने से लाभार्थी परेशान हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से 6 मजदूर गिरे, एक की मौत; मेयर ने मांगी गैर-इरादतन हत्या की FIR
मुंबई में 1.30 लाख बेटियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू
महाराष्ट्र के हर तहसील में ‘छत्रपती शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर’, राजस्व सेवाएं पहुंचेंगी घर-द्वार
मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर दिखा असर, मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों को अलर्ट जारी
सीएम से हस्तक्षेप की मांग
उल्लेखनीय है कि 76 लाभार्थी तो 2005-6 में ही पात्र घोषित किए गए थे। उस समय लाभार्थियों ने तत्कालीन कीमत का 10 प्रतिशत का भुगतान किया था। बाद में आवास योजना बदली और नई योजना में उन्हें शामिल किया गया। उस समय के लाभार्थियों में से एक दीपक वायंगनकर ने कहा कि 16 साल के लंबे इंतजार के बाद घर नसीब हो रहा है, परंतु कीमत इतनी ज्यादा है कि कई लोग लोन भी नहीं ले सकेंगे। 2018 के अनुसार, 721.83 वर्ग फुट के घर के लिए 43 लाख 45 हजार 236 रुपए तय किए गए थे। सीधे 16 लाख 29 हजार रुपए का इजाफा हुआ है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है। लाभार्थियों ने कहा कि वे सोमवार को इस संबंध में म्हाडा अधिकारियों से मिलकर निवेदन देंगे।
विजेताओं पर पानी, पार्किंग, मेट्रो उपकर भार
म्हाडा की तरफ से बताया गया कि जल वाहिनी, पार्किंग, मेट्रो उपकर का भार बढ़ने से फ़्लैट की कीमतें बढ़ गई हैं। कोंकण म्हाडा को इस परियोजना में जलापूर्ति, पार्किंग, मेट्रो उपकर और ब्याज के रूप में 32 करोड़ 10 लाख 24 हजार 397 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़े हैं। कोंकण बोर्ड की ओर से 19 करोड़ 41 लाख 54 हजार 775 रुपए खर्च कर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के विज्ञापन में कहा गया था कि पार्किंग लागत योजना के लाभार्थियों को वहन करना होगा।
सस्ते नहीं रहे म्हाडा के घर
लाभार्थियों का कहना है कि म्हाडा के घरों की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी अन्यायपूर्ण और अनपेक्षित है। मेट्रो सेस आदि टैक्स के चलते म्हाडा ने मुंबई और उपनगरों के अपने अन्य हाउसिंग प्रोजेक्ट के दामों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है, जिसका भार आम नागरिकों पर पड़ने वाला है। म्हाडा के घर की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों का कहना है कि अब म्हाडा के घर सस्ते नहीं रहे।
Mhada increased the prices of houses by such a percentage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
Mar 01, 2026 | 07:53 AMपुणे मनपा का बड़ा फैसला: 1 मार्च से नए टेंडर पर रोक, मार्च एंडिंग पर सख्ती
Mar 01, 2026 | 07:51 AMइजरायल-ईरान जंग की जद में आई पीवी सिंधु…दुबई एयरपोर्ट पर घंटो से फंसी, सोशल मीडिया पर बताया कैसे हैं हालात
Mar 01, 2026 | 07:44 AMचेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से 6 मजदूर गिरे, एक की मौत; मेयर ने मांगी गैर-इरादतन हत्या की FIR
Mar 01, 2026 | 07:41 AMइजराइल में फंसे भारतीयों के लिए मिशन शुरू, मिस्र और जॉर्डन के रास्ते होगी वतन वापसी
Mar 01, 2026 | 07:38 AMMarch Calendar 2026: होलाष्टक से चैत्र मास तक, जानें मार्च के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त
Mar 01, 2026 | 07:33 AMमुंबई में 1.30 लाख बेटियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू
Mar 01, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM












