ठाणे में आज बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, फडणवीस और शिंदे होंगे शामिल, विपक्ष पर बोला हमला

Thane BJP Padyatra: विपक्ष की रामलीला मैदान महारैली के जवाब में बीजेपी आज ठाणे में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकालेगी। सीएम फडणवीस, एकनाथ शिंदे और रवींद्र चव्हाण होंगे शामिल।
BJP's 'Save Democracy' march to be held in Thane today; Fadnavis and Shinde to participate
बीजेपी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा ठाणे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इंडिया गठबंधन की दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली।

  • जवाब में बीजेपी ठाणे में ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा निकालेगी।

  • फडणवीस, शिंदे और कई वरिष्ठ नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।

Loktantra Bachao Rally: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार, 1 नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। एक ओर दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की जा रही है, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ठाणे में 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' निकालने जा रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत राज्य और केंद्र के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में निकलेगी पदयात्रा

बीजेपी की इस पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण करेंगे। इसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री गणेश नाईक, स्थानीय सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी की ठाणे शहर इकाई ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पहुंचने का निर्देश दिया है।

परमार्थ निकेतन से शुरू होगी यात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार सुबह ठाणे के पांचपाखाड़ी स्थित ठाणे महानगरपालिका के पास परमार्थ निकेतन से पदयात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा चंदनवाड़ी, अल्मेडा चौक और दगड़ी स्कूल होते हुए तलवपाली पहुंचेगी। यहां पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्मारक के सामने पदयात्रा का समापन किया जाएगा। इसके बाद बीजेपी के प्रमुख नेता उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

BJP's 'Save Democracy' march to be held in Thane today; Fadnavis and Shinde to participate
पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा वार, नासिक के बीड़ कामगार नगर में वारदात, 11 पर FIR

अराजकता और भीड़तंत्र के खिलाफ बीजेपी का आयोजन

बीजेपी ने इस पदयात्रा को समाज में बढ़ती अव्यवस्था, अराजकता और उपद्रवी प्रदर्शनों के विरोध में आयोजित करने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि सार्वजनिक प्रदर्शनों की आड़ में होने वाली हिंसा और अव्यवस्था से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है।

बीजेपी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे कथित भीड़तंत्र का विरोध करना है, जो संवैधानिक प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

BJP's 'Save Democracy' march to be held in Thane today; Fadnavis and Shinde to participate
Maharashtra Ladki Bahin Yojana: लाभार्थियों की संख्या को लेकर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा

दिल्ली की महारैली के बीच महाराष्ट्र में सियासी हलचल

दिल्ली में इंडिया गठबंधन और सीजेपी की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन के बीच बीजेपी की यह पदयात्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों पक्ष अपने-अपने कार्यक्रमों के जरिए लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।इस तरह 1 नवंबर को दिल्ली और ठाणे शहर में होने वाले दोनों राजनीतिक आयोजनों पर देशभर की नजर रहेगी।