- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Metro Fails Again During Peak Hours Lines 2a And 7 Halted Leaving Commuters Stranded For Hours
पीक ऑवर में मेट्रो ने फिर दिया धोखा, लाइन 2A और 7 ठप, घंटों फंसे रहे यात्री
Mumbai News: मुंबईकरों को फिर एक बार मेट्रो की लापरवाही का शिकार होना पड़ा। पीक ऑवर में अचानक लाइन 2A और 7 पर तकनीकी गड़बड़ी आने से हजारों लोग बीच रास्ते में फंस गए।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई मेट्रो स्टेशन (pic credit; social media)
Mumbai Metro: शुक्रवार की शाम ऑफिस से घर लौटते समय मुंबईकरों को फिर एक बार मेट्रो की लापरवाही का शिकार होना पड़ा। पीक ऑवर में अचानक लाइन 2A और 7 पर तकनीकी गड़बड़ी आने से हजारों लोग बीच रास्ते में फंस गए।
सबसे बड़ी दिक्कत यह रही कि मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों और मीडिया को समय रहते कोई ठोस जानकारी नहीं दी। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMOCL) ने एक्स (ट्विटर) पर बस इतना लिखा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण सेवाएं थोड़ी देर से चल रही हैं। लेकिन कितनी देर तक समस्या रहेगी और यात्रियों के पास क्या विकल्प है, इस पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई।
इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि शाम के व्यस्त समय में कई लोग घंटों तक स्टेशन और ट्रेनों के भीतर फंसे रहे। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक्स यूजर गौरव ने शाम 6:55 बजे लिखा। “मुंबई मेट्रो 2B धनुकरवाड़ी स्टेशन पर पिछले 30 मिनट से रुकी हुई है, आखिर समस्या क्या है?” ऐसे ही दर्जनों शिकायतें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
होटल के खाने में निकला पका हुआ कीड़ा, शिकायत की तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी! कहा- जो करना है कर लो
आईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर
चंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू
Mumbai: मुलुंड में ‘सनकी’ आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल डालकर लड़की को दी धमकी
इसे भी पढ़ें- नागपुर में मेट्रो की पटरियों पर पहुंचा ‘पॉर्क्यूपाइन’, TTC ने रेस्क्यू कर दिया जीवनदान
करीब 7:15 बजे जाकर MMOCL ने दूसरा ट्वीट किया और कहा कि तकनीकी समस्या हल हो गई है और एक घंटे के भीतर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। तब तक परेशान यात्री मजबूरन ऑटो, टैक्सी और बस का सहारा लेने को मजबूर हो गए।
मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) पर भी एक भूमिगत ट्रेन में तकनीकी खराबी आई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि मुंबई जैसी मेट्रो सिटी में बार-बार होने वाली इन तकनीकी गड़बड़ियों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा।
पीक ऑवर में ऑफिस से घर लौटने वाले यात्रियों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर देती हैं। समय की बर्बादी के साथ-साथ अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। वहीं मेट्रो प्रबंधन पर लोगों ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ ट्वीट कर अपनी जिम्मेदारी खत्म कर देता है, जबकि जरूरत यात्रियों तक समय पर और सही जानकारी पहुंचाने की है।
मुंबईकरों को उम्मीद है कि बार-बार सामने आने वाली इन गड़बड़ियों का स्थायी समाधान जल्द निकाला जाएगा। वरना मेट्रो, जिस पर लाखों लोग भरोसा कर सफर करते हैं, वही उनके लिए रोज की परेशानी बन जाएगी।
Metro fails again during peak hours lines 2a and 7 halted leaving commuters stranded for hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होटल के खाने में निकला पका हुआ कीड़ा, शिकायत की तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी! कहा- जो करना है कर लो
Feb 13, 2026 | 01:48 PMBangladesh Election: BNP की जीत का भारत के लिए क्या हैं मायने, सुधरेंगे रिश्ते या बढ़ेगा चीन का खतरा?
Feb 13, 2026 | 01:47 PMआईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर
Feb 13, 2026 | 01:43 PMचंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू
Feb 13, 2026 | 01:43 PMMumbai: मुलुंड में ‘सनकी’ आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल डालकर लड़की को दी धमकी
Feb 13, 2026 | 01:41 PMBarbados Election: मिया मोटले फिर बनीं बारबाडोस की पीएम, मोदी और मैक्रों ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
Feb 13, 2026 | 01:35 PMनागपुर में ड्रग्स तस्करी’ का पर्दाफाश: प्राइवेट बस में सीट के नीचे छिपा था 4 लाख का MD; पुलिस ने दबोचा
Feb 13, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM










