Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें कहां है रविवार को मेगा ब्लॉक, यहां पढ़े पूरी डिटेल

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 26, 2021 | 07:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  विभिन्न रख रखाव कार्य के लिए मध्य रेल‍वे (Central Railway) के मेन (Main) और हार्बर लाइन (Harbor Line) के उपनगरीय खंडों पर रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार (Vidyavihar) के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे उन्हें डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। 

सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। 

दिनांक २६.१२.२०२१ रोजी मेगा ब्लॉक. pic.twitter.com/TQra7ARY8w — Central Railway (@Central_Railway) December 25, 2021

 पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं 

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी /वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक सीएसएमटी से पनवेल/ बेलापुर/ वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/ बांद्रा से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है।

सम्बंधित ख़बरें

‘खुद को मार डालो वरना सस्पेंड करा देंगे’, मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज

Mumbai: मेट्रो की टनल में छेद, अवैध बोरवेल की ड्रिलिंग की वजह से हुआ नुकसान, पढ़ें रिपोर्ट

मुंबई के दिंडोशी में तेंदुए की दहशत, कुत्ते के शिकार का दिल दहलाने वाले वीडियो, इलाके में पसरा खौफ

अनमोल बिश्नोई की कस्टडी मांगेगी मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान

बोरीवली-गोरेगांव के बीच जम्बो ब्लॉक

To carry out maintenance work of tracks, signalling and overhead equipment, a Jumbo Block of five hours will be taken on UP and DOWN Slow lines between Borivali and Goregaon from 10.35 hrs to 15.35 hrs on Sunday, 26th December, 2021.@drmbct pic.twitter.com/4vXENYFDwo — Western Railway (@WesternRly) December 24, 2021

 

उधर, ट्रैक सिग्नलिंग और ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे के बोरीवली-गोरेगांव के बीच रविवार को 10.35 बजे से 3.35 बजे तक अप और डाउन धीमी लाइनों पर  जम्बो ब्लॉक होगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन लाइनों की सभी धीमी ट्रेनों को बोरीवली तथा गोरेगांव के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 1, 2, 3 और 4 में से किसी भी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। 

Mega block on central railway and western railway on sunday 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2021 | 07:05 AM

Topics:  

  • Borivali-Goregaon
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.