Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maratha Reservation: कुणबी प्रमाणपत्र वितरण में बीड ने मारी बाजी, लातूर सबसे पीछे, जानें आपके जिले का हाल

Kunbi Certificate: हैदराबाद गजट का असर दिखा। मराठवाड़ा में 35,160 मराठों को मिले कुणबी प्रमाणपत्र। बीड जिला सबसे आगे, लातूर में रफ्तार धीमी। विखे पाटिल ने दिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 30, 2026 | 09:18 AM

मराठा आरक्षण (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hyderabad Gazette: मराठा कुणबी आरक्षण के लिए हैदराबाद गॅजेटियर के अनुसार कुणबी जाति प्रमाणपत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सितंबर से अब तक मराठवाड़ा में 35,160 कुणबी जाति प्रमाणपत्र वितरित किए जा चुके हैं। बीड जिले में सबसे अधिक 23,802 कुणबी जाति प्रमाणपत्र दिए गए हैं, जबकि लातूर में केवल 241 कुणबी जाति प्रमाणपत्र इस गॅजेटियर के आधार पर जारी किए गए हैं।

सितंबर 2025 के बाद प्राप्त आवेदनों और वितरित प्रमाणपत्रों की संख्या कम है, इसे बढ़ाने के निर्देश मंत्रिमंडल उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिए हैं। पिछले साल 2025 में अक्टूबर के अंत में मुंबई में मराठी समाज का एक बड़ा मोर्चा निकला था। इस मोर्चे का नेतृत्व मनोज जरांगे ने किया था। इस दौरान मराठवाड़े में हैदराबाद गजट लागू करने की प्रमुख मांग उठाई गई थी।

जल संपदा मंत्री तथा मंत्रिमंडल उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल की अध्यक्षता में मराठा आरक्षण उपसमिति ने इस मांग को स्वीकार किया। मराठा कुणबी जाति प्रमाणपत्र देने के संदर्भ में हैदराबाद गॅजेटियर के आधार पर सितंबर 2025 में जारी शासन निर्णय के बाद मराठवाड़ा के 8 जिलों में प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा बोर्ड का नया एजुकेशनल कैलेंडर, 2 मई से गर्मियों की छुट्टी, 15 जून से खुलेंगे स्कूल

कंबोज की दावत में ठाकरे हुए ‘मोहित’, आघाडी में हलचल, सुप्रिया का डैमेज कंट्रोल, अलर्ट मोड में शिंदे गुट

विकास निधि के बंटवारे पर तीखी नोकझोंक, नासिक मनपा की महासभा में भाजपा और शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप

बांद्रा-पूर्व: ‘नाला नंबर 22’ के कायाकल्प को हरी झंडी, जलजमाव के 50 साल पुरानी समस्या से मुक्त होगा नौपाड़ा

प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

आवेदनों को लंबित न रखते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिए हैं। इस उद्देश्य से गांव स्तर तक जाकर शासकीय तंत्र को सक्रिय प्रयास करने होंगे। साथ ही पूर्व न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे द्वारा दिए गए सुझावों का प्रभावी क्रियान्वयन कर जाति प्रमाणपत्र और वैधता प्रमाणपत्र वितरण में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा।

जिलावार वितरित कुणबी जाति प्रमाणपत्र

जिला वितरित कुणबी प्रमाणपत्र
बीड 23,802
धाराशिव 2,715
हिंगोली 2,388
छत्रपति संभाजीनगर 1,955
जालना 1,939
परभणी 1,826
नांदेड़ 294
लातूर 241

Maratha reservation 35160 kunbi certificates distributed marathwada hyderabad gazette

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 09:18 AM

Topics:  

  • Beed News
  • Latur News
  • Maharashtra
  • Maratha Reservation
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.