मंत्री लोढ़ा को विधायक असलम की धमकी! मुंबई पुलिस आयुक्त से की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग
Malwani MLA Controversy: मुंबई में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को विधायक असलम शेख द्वारा धमकी दिए जाने के आरोप पर विवाद तेज हो गया है। मंत्री लोढ़ा ने मुंबई पुलिस आयुक्त को शिकायत की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
मंत्री लोढ़ा को विधायक असलम की धमकी! (सौजन्यः सोशल मीडिया
Mumbai News: तेजी से बढ़ते संदिग्ध बंगाली नागरिकों की वजह मुंबई के कई इलाकों की डेमोग्राफी बदलने लगी है। इसमें बड़ी संख्या बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ये न सिर्फ मुंबई बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरे साबित हो सकती है। मुंबई की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे ऐसे ही संदिग्ध रोहिंग्या और घुसपैठिए बांग्लादेशियों का मुद्दा उठाने वाले मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाड-मालवणी के कांग्रेसी विधायक असलम शेख ने जान से मारने की धमकी दी है। इस पृष्ठभूमि में मंत्री लोढ़ा ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।
अस्लम शेख के विधानसभा क्षेत्र मालवणी में रह रहे हजारों घुसपैठिए रोहिंग्याओं और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ राज्य के कौशल विकास मंत्री तथा मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री लोढ़ा लगातार अभियान चला रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से वहां अनाधिकृत निर्माणों पर प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है। पहले चरण में प्रशासन ने 9,000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया है और कार्रवाई जारी है।
मुंबई की सुरक्षा से खिलवाड़
इस संदर्भ में मंत्री लोढ़ा ने कहा कि एक तरफ मुंबई जैसा अंतरराष्ट्रीय शहर आतंकवादियों की हिट लिस्ट में है और दूसरी ओर विधायक असलम शेख मालवणी में अवैध निर्माण को संरक्षण देकर मुंबई की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्थानीय विधायक लगातार समाज-विघातक शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं और भारतीय संविधान के मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार
मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
जान से मारने की धमकी
साथ ही घुसपैठिए बांग्लादेशियों के अवैध निर्माणों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को रोकने की कोशिश कर वे सरकारी कामकाज में बाधा पैदा कर रहे हैं। मंत्री लोढ़ा का कहना है कि इस मुद्दे को लगातार उठाने की वजह से ही उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। लेकिन विधायक असलम जैसे विघटनकारी कितनी भी धमकियां दें, देश की सुरक्षा के मुद्दे पर बिना किसी डर के रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मुहिम जारी रहेगी।
ये भी पढ़े: 4 दिनों में 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ‘हाथ’ छोड़ा, कांग्रेस में एक ही नेता पर मनमानी के आरोप
‘मालवनी पैटर्न उखाड़ फेंकेंगे’
मंत्री लोढ़ा को कांग्रेसी विधायक असलम की धमकी पर बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष अमित साटम ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया है। साटम ने शेख की धमकी पर तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मालाड-मालवणी के विधायक लगातार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्राथमिकता देकर ‘मालवणी पैटर्न’ लागू कर रहे हैं। चौक सभाओं में दी गई उनकी धमकियों से हम डरने वाले नहीं हैं। बल्कि उनका ‘मालवनी पैटर्न’ हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। मुंबई अध्यक्ष साटम ने कहा कि मंत्री लोढ़ा की शिकायत का संज्ञान लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
