-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Manoj Jarange Slams Maharashtra Govt Kunbi Certificate Cancellation
कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर भड़के मनोज जरांगे, फडणवीस, शिंदे और बावनकुले पर लगाया साजिश का आरोप
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Politics News: मराठवाड़ा में जनप्रतिनिधियों के कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर मनोज जरांगे ने सरकार पर निशाना साधा। सीएम फडणवीस और बावनकुले ने आरोपों को खारिज किया।

मनोज जरांगे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics Manoj Jarange Kunbi Certificate: मराठवाड़ा में मराठा जनप्रतिनिधियों के कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने और नगरसेवक पद समाप्त किए जाने के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल सरकार पर बेहद भड़क गए हैं। अंतरवाली सराटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जरांगे ने राज्य सरकार पर मराठों को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बावनकुले के कहने पर अधिकारियों ने वैध कुणबी प्रमाणपत्रों को रद्द किया है।
जरांगे ने गुस्से में कहा कि शिंदे ने मराठों के साथ गद्दारी की है और आगामी चुनावों में मराठा शिंदे के उम्मीदवारों को हर सीट पर हराएंगे। जरांगे ने आरोप लगाया कि मराठा जनप्रतिनिधियों के पास ठोस सबूत हैं। इसके बाद भी दबाव में आकर प्रमाणपत्र खारिज किए जा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार की हार के कारण बावनकुले ने फोन कर प्रमाणपत्र रद्द करवाए।
जरांगे ने चेतावनी दी है कि फडणवीस को बावनकुले के कारण भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि मनोज जरांगे के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोई प्रमाणपत्र जानबूझकर रद्द नहीं किया गया है। सही दस्तावेज जमा नहीं करने की वजह से प्रमाणपत्र रद्द हुए होंगे। ऐसा बीजेपी के 2 नगरसेवकों के साथ भी हुआ है। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
जेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
जेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
शिंदे पर पहली बार तीखा हमला
आंदोलन की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब जरांगे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिंदे डबल गेम खेल रहे हैं। शिंदे के लिए मराठों ने मेहनत की थी लेकिन उन्होंने मराठों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उद्धव ठाकरे को बेहतर कहने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें:- समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
समिति के काम में हस्तक्षेप नहीं
जरांगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जात पड़ताल समिति एक अर्ध-न्यायिक संस्था है। सरकार या कोई भी मंत्री इसके काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यदि जरांगे को संदेह है, तो वे नाकों टेस्ट कराने के लिए तैयार है और प्रभावित लोग अदालत का रुख कर सकते हैं।
राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जाति वैधता समितियां सुको के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करती हैं। इसमें राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। कई प्रकार के जाति प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान कुछ प्रमाणपत्र रद्द होना सामान्य प्रक्रिया है। किसी के दबाव में प्रमाणपत्र रद्द नहीं किए जाते। यदि किसी को निर्णय पर आपत्ति है तो वह अपील कर सकता है। भाजपा के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रमाणपत्र भी जाति वैधता समितियों द्वारा रद्द किए गए हैं, इसलिए राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप सही नहीं है।
Manoj jarange slams maharashtra govt kunbi certificate cancellation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर भड़के मनोज जरांगे, फडणवीस, शिंदे और बावनकुले पर लगाया साजिश का आरोप
Aug 07, 2026 | 07:07 AMHouthi Attacks: सऊदी अरब के रिहायशी इलाके पर भीषण हूती हमला, एक बच्चे सहित ग्यारह नागरिक घायल
Aug 07, 2026 | 07:00 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Aug 07, 2026 | 06:49 AMInternational Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
Aug 07, 2026 | 06:40 AMLIVEआज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: दिल्ली विधानसभा का सत्र आज, 2023 तक की CAG ऑडिट रिपोर्ट होगी पेश
Aug 07, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: 7 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान, धार्मिक और भाग्यशाली, जानें कैसा रहेगा भविष्यफल
Aug 07, 2026 | 06:15 AMInternational Beer Day 2026: बियर पीने के शौकीन हैं, तो Beer Etiquette के ये 8 गोल्डन रूल्स जरूर जान लें
Aug 07, 2026 | 06:14 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














