Sunetra Pawar Oath: सुनेत्रा पवार को ‘गिद्धों’ से सतर्क रहने की सलाह, राजनीति पर तीखी टिप्पणी
Maharashtra News: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राजनीति में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने पवार परिवार को एकजुट रखने पर जोर दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे-पाटील (सोर्सः सोशल मीडिया)
Manoj Jarange Patil On Sunetra Pawar: मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को आगाह करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में राजनीति बेहद संवेदनशील हो गई है और कई अवसरवादी ताकतें सक्रिय हो चुकी हैं।
सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ पर प्रतिक्रिया देते हुए जरांगे पाटिल ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक निर्णय है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनना एक अच्छी और स्वागत योग्य बात है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
EXPLAINER: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, जानें क्या है मिक्सोपैथी विवाद?
राजनीतिक चालों से रहने की सलाह
जरांगे पाटिल ने कहा कि राजनीति में अब कई ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं, जो पहले कभी अजित पवार के साथ नहीं दिखे। उन्होंने ऐसे लोगों को “गिद्ध” बताते हुए कहा कि इन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि पवार परिवार को एकजुट रहना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना ही वर्तमान राजनीति की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर अजित पवार ने पार्थ पवार और जय पवार को कोई मार्गदर्शन दिया है, तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Mayor Election की राह साफ, बीजेपी-शिंदे गुट करेंगे नगरसेवक समूह का पंजीकरण
शरद पवार का अलग बयान
इस पूरे घटनाक्रम पर शरद पवार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह की कोई जानकारी नहीं थी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में सियासी समीकरण बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।
