मुंबई में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मानखुर्द पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Mumbai Crime News: मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला से 19 हजार रुपये कैश उड़ाए थे।
Gang involved in ATM card-swapping fraud busted in Mumbai; Mankhurd police nab two accused.
मानखुर्द में ATM कार्ड बदलकर ठगी का पर्दाफाशफोटो सोर्स- नवभारत
Updated on

Mankhurd ATM Card Swap Fraud: मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने ATM में मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 अगस्त की शाम मानखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक के ATM में पैसे निकालने पहुंची एक महिला को अपना निशाना बनाया था।

मदद के बहाने देखा PIN

पुलिस के मुताबिक, महिला ATM से पैसे निकाल रही थी। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने मदद करने का बहाना बनाया और चालाकी से महिला का PIN देख लिया। इसके बाद मौका पाकर आरोपी ने महिला का असली ATM कार्ड बदल दिया।

महिला को इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में आरोपियों ने उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने मानखुर्द पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम डिटेक्शन टीम ने ATM और आसपास लगे दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त धनंजय कुलकर्णी और पुलिस उपायुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बिलाल शेख के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई आगे बढ़ाई।

Gang involved in ATM card-swapping fraud busted in Mumbai; Mankhurd police nab two accused.
मुंबई में तड़के बड़ा हादसा: कुर्ला की गौसिया चाल में भूस्खलन से मची चीख-पुकार, मलबे में दबे कई लोग, 3 शव बरामद

टिटवाला से दो आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस की मदद से की गई छापेमारी में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

दोनों आरोपी टिटवाला के रहने वाले

पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम) हनुमंत ओऊळकर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज अकबर अली शेख (37) और किस्मत अली शेख (30) के रूप में हुई है। दोनों टिटवाला के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों और इसी तरह की दूसरी वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com