16 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ली, यह सब सिर्फ सत्ता के लिए... मनीषा कायंदे का सोनिया गांधी पर हमला

Sonia Gandhi Indian Citizenship: शिवसेना MLC मनीषा कायंदे ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 16 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ली। वंदे मातरम विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया।
manisha kayande attacks sonia gandhi over indian citizenship issue
सोनिया गांधी और मनीषा कायंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Manisha Kayande Attacks Sonia Gandhi: शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने बुधवार को मुंबई में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सोनिया गांधी पर दिए बयान, वंदे मातरम विवाद, शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के मुद्दे पर अपनी राय रखी।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के लिए 'इटैलियन खून' शब्द के इस्तेमाल पर मनीषा कायंदे ने कहा, 16 साल तक उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं ली। उनके बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

उनकी नागरिकता किसी दूसरे देश की थी। तो फिर, भारत के प्रति प्यार की भावना कैसे पैदा हो सकती थी? यह सब सिर्फ वोट और सत्ता के लिए है, लेकिन अब सभी मौके उनके हाथ से निकल चुके हैं।

manisha kayande attacks sonia gandhi over indian citizenship issue
ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए मिले अतिरिक्त समय, अमीन पटेल ने सरनाईक को लिखा लेटर

वंदे मातरम पर कांग्रेस की नीयत पर सवाल

वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इस गीत के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा से 'वंदे मातरम' के खिलाफ रही है, क्योंकि उनके अनुसार, यह मुसलमानों को खुश करने जैसा है। भारत हमारी मातृभूमि है, इसलिए भारत माता को सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

चुनाव चिह्न विवाद और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

शिवसेना पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर उन्होंने कहा कि यह मामला अब कोर्ट में लंबित है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ये दलीलें पहले भी दी जा चुकी हैं। वे उन्हीं दलीलों को फिर से दोहरा रहे हैं, और शिवसेना भी अपनी दलीलें फिर से पेश करेगी। वे बार-बार वही दलीलें दोहरा रहे हैं।

manisha kayande attacks sonia gandhi over indian citizenship issue
दिल्ली छात्र प्रदर्शन में गुंडों की एंट्री? रोहित पवार का गंभीर आरोप- छात्रों को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश

अभिजीत दिपके मामला और बच्चों से जुड़े मुद्दे

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा, ये सभी दस्तावेज और सबूत दिखाते हैं कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमें बस बच्चों के भविष्य की चिंता है। बच्चों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी संगठन या व्यक्ति इस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसे पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com