मुंबई में बढ़े मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज, BMC ने तेज किया घर-घर सर्वे और फॉगिंग अभियान
Mumbai News: मुंबई में मानसूनी बीमारियों के मामलों में इजाफा, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज तेजी से बढ़े। बीएमसी ने कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग और घर-घर सर्वे अभियान तेज किया।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई में डेंगू के मरीज बढ़े (pic credit; social media)
Maharashtra News: मानसून के मौसम में मुंबई और उपनगरों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की स्वास्थ्य टीम अलर्ट पर है। शहरभर में कीटनाशक का छिड़काव, पॉगिंग और घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम तेज कर दिया गया है।
बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2024 में 10.6 लाख से ज्यादा घरों और 50 लाख से ज्यादा लोगों को कवर करते हुए बुखार का सर्वे किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों के मामले सामने आए। खासकर जुलाई से अगस्त 2024 के बीच बीमारियों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
बीमारियों का आंकड़ा (जुलाई-अगस्त 2024)
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
गोंदिया में 2 साल की मादा तेंदुआ कैद, स्कूल परिसर में दिखने से मची दहशत
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
- मलेरिया: 4,151 से बढ़कर 5,706 मामले
- डेंगू: 1,160 से बढ़कर 2,399 मामले
- चिकनगुनिया: 265 से बढ़कर 479 मामले
- लेप्टोस्पायरोसिस: 244 से बढ़कर 471 मामले
- गैस्ट्रो: 57,744 मामले
- हेपेटाइटिस (ए और ई): 613 से बढ़कर 810 मामले
हालांकि राहत की बात यह है कि कोविड-19 के मामले लगातार घट रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर मलेरिया और डेंगू जैसे संक्रमण लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- डेंगू, मलेरिया ने बढ़ायी BMC की टेंशन, भारी बारिश के कारण हुआ इजाफा
बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि बीमारी फैलने से रोकने के लिए शहरभर में पॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव लगातार किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और बुखार के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत जांच की जा रही है।
नगरपालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करें और बुखार या शरीर में दर्द की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
