-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Malad Dmart Barcode Fraud Sugar Scam Mumbai Case
मालाड के डी-मार्ट में अनोखी ठगी, बारकोड से छेड़छाड़ कर 7 महीने तक मुफ्त में ले गया चीनी
- Written By: अपूर्वा नायक
Dmart Barcode Fraud: मुंबई के मालाड स्थित डी-मार्ट में बारकोड से छेड़छाड़ कर एक व्यक्ति ने महीनों तक ठगी की। ऑडिट में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हजारों रुपये की चीनी बिना पूरा भुगतान किए हासिल की।

मालाड डीमार्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Malad DMart Barcode Fraud: मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित डी-मार्ट सुपरमार्केट में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक शातिर व्यक्ति ने बारकोड से छेड़छाड़ कर स्टोर को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचाया।
आरोपी करीब सात महीनों तक इसी तरीके से चीनी की बोरियां खरीदता रहा और हर बार 20 किलोग्राम चीनी बिना भुगतान के लेकर निकल जाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्टोर के अर्धवार्षिक ऑडिट के दौरान चीनी के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया।
इस संबंध में स्टोर मैनेजर सुनील विश्वनाथ शिंदे ने बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार 26 जनवरी को स्टोर का नियमित ऑडिट कंपनी के अधिकृत ऑडिटर विलास शिरसाट और अभिषेक दुबे द्वारा किया जा रहा था। ऑडिट के दौरान पाया गया कि चीनी की बिक्री और स्टॉक में भारी अंतर है।
सम्बंधित ख़बरें
‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
शिंदे ने खुद को बताया टाइगर तो ठाकरे बोले गद्दार, जानें शिवसेना के दो स्थापना दिवस समारोहों में क्या-क्या हुआ?
‘असली फटका तो विधानसभा में लगेगा…’, स्थापना दिवस पर संजय राउत पर जमकर गरजे मंत्री गुलाबराव पाटिल
AI Training के लिए शिक्षा विभाग-गूगल में समझौता, राज्य के 4 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ
92,450 का माल खरीद कर 55,470 रु का ही भुगतान किया
इसके बाद मामले की जांच के लिए स्टोर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया, जो पिछले कई महीनों से नियमित रूप से स्टोर में आ रहा था।
जांच में पता चला कि स्टोर में बेची जाने वाली 50 किलोग्राम चीनी की बोरी पर बिलिंग और सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग बारकोड लगाए जाते हैं। एक 30 किलोग्राम और दूसरा 20 किलोग्राम का आरोपी बड़ी चालाकी से बोरी पर लगे 20 किलोग्राम वाले बारकोड को निकाल देता था। इसके बाद वह बोरी को बिलिंग काउंटर पर ले जाकर केवल 30 किलोग्राम का भुगतान करता और बाकी 20 किलोग्राम चीनी मुफ्त में लेकर निकल जाता था।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार यह सिलसिला 1 जुलाई 2025 से 26 जनवरी 2026 तक चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने कुल 43 बार इसी तरीके से ठगी की। जांच में सामने आया कि उसने कुल 43 बोरियां खरीदीं, जिनकी वास्तविक कीमत 92,450 रुपये थी, लेकिन उसने केवल 55,470 रुपये का ही भुगतान किया इस तरह आरोपी ने 860 किलोग्राम चीनी अतिरिक्त हासिल कर ली, जिससे डी-मार्ट को करीब 36,980 रुपये का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें :- MSCB घोटाला केस में अजित पवार को क्लीन चिट, कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
बांगुरनगर पुलिस अब आसपास के अन्य स्टोर और मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने इसी तरह की ठगी कहीं और भी तो नहीं की है।
Malad dmart barcode fraud sugar scam mumbai case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM













