एथेनॉल की बढ़ती मांग से मक्का बाजार में तेजी, महाराष्ट्र की मंडियों में ₹3,175 प्रति क्विंटल तक पहुंचे भाव

Ethanol Demand Market: देश में एथेनॉल, स्टार्च और पोल्ट्री फीड सेक्टर से मक्के की मांग बढ़ने से प्रमुख मंडियों में दाम ₹200/क्विंटल तक उछले। महाराष्ट्र में भाव ₹3,175 के पार पहुँचे।
Ethanol triggers a 'tsunami' in the maize market; demand continues to surge
मक्का मूल्य वृद्धि एथेनॉल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एथेनॉल और स्टार्च प्लांटों की खरीद से मक्का के भाव ₹200 प्रति क्विंटल तक बढ़े।

  • महाराष्ट्र में मुंढवा और मालेगांव में मक्का ₹3,175 और ₹3,100 तक पहुंची।

  • नई फसल की आवक के बीच अच्छी क्वालिटी की मक्का में तेजी बने रहने के आसार हैं।

Maize Price Rise Ethanol Plants Poultry Feed: मुंबई, देश में खाद्यान्न के भाव तेजी से आसमान छू रहे हैं। दाल, तेल, आटा के साथ साथ मक्का बाजार में इस सप्ताह जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। स्टार्च और एथेनॉल प्लांटों की बढ़ती खरीद के चलते कई प्रमुख केंद्रों पर भाव ₹200 प्रति क्विंटल तक उछल गए हैं। इसके अलावा पोल्ट्री, पशु आहार के रूप में भी मक्के का उपयोग होता है।

हालांकि नई फसल की आवक और अधिक नमी वाले माल की उपलब्धता के कारण कुछ क्षेत्रों में दबाव भी बना हुआ है। बाजार जानकारों के अनुसार, अगले सप्ताह भी अच्छी क्वालिटी की मक्का में तेजी का रुख बना रह सकता है।

महाराष्ट्र में मांग मजबूत

महाराष्ट्र राज्य में प्रीमियम क्वालिटी की मक्का सबसे मजबूत रही। मुंढवा और मालेगांव में भाव ₹3175 और ₹3100 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जहां साप्ताहिक तेजी ₹175 रही। अहिरे में ₹155, पोयनाड में ₹140, यूनिकॉर्न फीड जुन्नर में ₹150 और सरसा में ₹125 की बढ़त दर्ज की गई। सांगली मंडी में भाव ₹2850/3050 रहे, जबकि सह्याद्री स्टार्च और गोकाक में ₹100 की तेजी आई।

Ethanol triggers a 'tsunami' in the maize market; demand continues to surge
महाविकास आघाड़ी का राजनीतिक अध्याय खत्म, मंत्री नितेश राणे का विपक्ष पर हमला

इससे साफ है कि अच्छी और कम नमी वाली मक्का के लिए फीड कंपनियां ऊंचे भाव पर भी खरीद कर रही हैं। इसके साथ एथेनॉल सेक्टर की मांग ने भी बाजार को मजबूती दी। बूंदी तालेड़ा एथेनॉल में ₹200 की तेजी के साथ भाव ₹2650 और GRAINSPAN बावला में ₹125 की बढ़त के साथ ₹2775 प्रति क्विंटल रहे। शक्तिहेम एथेनॉल अंकलेश्वर में ₹145, ABIS तुमकुर में ₹100 और गुजरात अंबुजा मालदा में ₹100 की तेजी दर्ज हुई।

इससे औद्योगिक मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। मंडी बाजार में भी बिहार की गुलाबबाग मंडी में मीडियम मक्का ₹2650/2700 और फाइन क्वालिटी ₹2720/2800 तक पहुंच गई। पूर्णिया में ₹50 तथा छिंदवाड़ा में अच्छी क्वालिटी की मक्का में ₹50 की तेजी रही। हालांकि दिल्ली में बिहार मक्का ₹75 कमजोर होकर ₹2800/2825 पर आ गई।

Ethanol triggers a 'tsunami' in the maize market; demand continues to surge
Mumbai Ahmedabad Bullet Train कॉरिडोर में बड़ा इंजीनियरिंग माइलस्टोन, गुजरात में 14 स्टील ब्रिज तैयार

अगले सप्ताह का बाजार रुख

कैट के सुरेशभाई ठक्कर के अनुसार मक्का में तेजी की संभावना बनी हुई है, लेकिन नई फसल की आवक तेजी पर अंकुश लगा सकती है। यदि पोल्ट्री, फीड और एथेनॉल प्लांटों की खरीद इसी तरह जारी रहती है तथा आवक का दबाव घटता है, तो अच्छी क्वालिटी के भाव और मजबूत हो सकते हैं। वहीं सामान्य और अधिक नमी वाले माल में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।