Mumbai: मैथिली ठाकुर ने दिंडोशी रैली में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया, जनता से महायुति के लिए मतदान की अपील
BMC Election 2026: दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-महायुति की भव्य रैली में मैथिली ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरते हुए सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
मैथिली ठाकुर (सौ. डिजाइन फोटो )
Maithili Thakur Election Campaigning: दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।
रविवार को भाजपा-महायुति की ओर से भव्य शक्ति प्रदर्शन और रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
नारायण राणे और मैथिली ठाकुर ने बढ़ाया उत्साह
भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे इस रैली में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बिहार की विधायक एवं प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी शिरकत की। मैथिली ठाकुर ने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से भी मिलेगी निजात
सभी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील
मैथिली ठाकुर ने अपने संबोधन में जनता से अपील की कि वे महायुति के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का लाभ शहरवासियों को मिला है और इसके समर्थन में मतदान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: बीएमसी चुनाव से पहले यूबीटी गुट को लगा 440 वॉट का झटका, दगडू सकपाल शिंदे शिवसेना में शामिल
चुनावी माहौल हुआ जोशीला
रैली का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और जोशीला रहा। कार्यकर्ताओं ने मैथिली ठाकुर के गीतों और नारायण राणे के संबोधन के दौरान जोरदार समर्थन दिया। यह रैली बीएमसी चुनाव में महायुति के लिए जनसमर्थन बढ़ाने का अहम मंच साबित हुई।
