महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार की खाली सीट से राज्यसभा जा सकते हैं छगन भुजबल, नवनीत राणा की दावेदारी हुई कमजोर
Mumbai News: सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली राज्यसभा सीट पर महायुति में छगन भुजबल के नाम पर सहमति संभव। नवनीत राणा की दावेदारी कमजोर, भुजबल ने भतीजे समीर के लिए रखी शर्त
- Written By: रूपम सिंह
छगन भुजबल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट को लेकर ‘महायुति’ गठबंधन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राकां (अजीत पवार) पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल के नाम पर महायुति में सहमति बनती दिख रही है, जबकि भाजपा नेत्री नवनीत राणा का दावा कमजोर पड़ गया है। सूत्रों के अनुसार छगन भुजबल केंद्र की राजनीति में जाने को तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने महायुति के सामने स्पष्ट शर्त रखी है कि राज्य में उनके मंत्री पद और विधायक सीट पर उनके भतीजे समीर भुजबल को अवसर दिया जाए।
पाटी बैठक में भुजबल ने यह भी सवाल उठाया कि अजीत पवार और तटकरे परिवार की तरह भुजबल परिवार को केंद्र और राज्य दोनों में प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिलना चाहिए? रिपोर्टों की मानें तो नवनीत राणा भी सुनेत्रा पवार की जगह राज्यसभा में जाने के लिए इच्छुक हैं।
उन्होंने पहले मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की थी बाद सुनेत्रा से भी मिलने गई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह सीएम देवेंद्र की सलाह के बाद ही डीसीएम सुनेत्रा से मिलने गई थीं। तदुपरांत उनके राकां में शामिल होने तथा इस सीट से राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलों को बल मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले चंद्रपुर में बड़ा सर्वे, 3.29 लाख रक्त नमूनों की जांच में 56 संक्रमित मिले
कारीगरों की उम्मीदों पर ब्रेक, नागपुर को नहीं मिला पहला हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट बाजार, मंजूरी में अटका प्रोजेक्ट
अमरावती स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: मतपत्र भरने में गलती पड़ सकती है भारी, वोट होगा निरस्त
शराब की लत बनी वजह? अकोला में मां की हत्या का आरोप, 3 घंटे में बेटे को दबोच लाई पुलिस
यह भी पढ़ें:- ठाणे: जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे DM श्रीकृष्ण पांचाल, चर्चा में आई ‘गुदड़ी बैठक’ की अनूठी पहल
CM से मिले राकां नेता
शनिवार दोपहर राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पार्थ पवार और छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और भुजबल की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भाजपा नेतृत्व से चर्चा कर देर रात तक अंतिम निर्णय बताया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रवादी के सभी प्रमुख नेता छगन भुजबळ के निवास पर पहुंचे, जिससे उनके नाम की घोषणा की संभावना और प्रबल हो गई है।
