Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार

Mahayuti Alert After Election: अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए महाराष्ट्र की महायुति सरकार सतर्क हो गई है। सीएम ने मंत्रियों को प्रदर्शन सुधारने और जनता के बीच जाकर काम करने की सलाह दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 06, 2026 | 07:23 AM

महाराष्ट्र में महायुति सरकार पर चुनाव का असर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahayuti Alert After Election Result Updates: 4 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के चुनाव परिणामों में जिस तरह से बंगाल व तमिलनाडु में सीएम के अलावा दर्जनों मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, इससे महाराष्ट्र में महायुति सरकार भी हड़बड़ा गई है।

इसका असर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भी देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक, इन चौंकाने वाले परिणामों को देख सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महायुति में शामिल शिंदे सेना व सुनेत्रा पवार की राकां को अभी से सचेत कर दिया है।

उनका मानना है कि इन परिणामों से हम सबको सबक लेने की जरूरत है। अगर आने वाले वर्षों में हम जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो फिर इस तरह के सेटबैंक का सामना हम सभी को करना पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather Today: आसमान से बरसेगी आग या राहत? IMD का बड़ा अपडेट जारी, जाने कैसा होगा आज का मौसम?

रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी

मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव

मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने की नसीहत

महायुति सरकार में शामिल सभी दलों के मुखिया ने मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने की नसीहत दी है। जो मंत्री निकम्मे हैं, उन पर गाज गिर सकती है। महायुति का मानना है कि अगर 2029 में हमें वापसी करनी है तो अभी से तैयारी करनी होगी।

सीएम ने मंत्रियों व नेताओं से कहा है कि वे केबिन का मोह छोड़ कर ग्राउंड लेवल पर उतरें और लोगों की समस्याएं सुलझाएं, महायुति का मानना है कि बंगाल में ममता बनर्जी व तमिलनाडु में स्टालिन की हार की बड़ी वजह जनता की नाराजगी है। ऐसे में महायुति को 2029 के लिए अभी से कमर कसनी होगी।

अगली बार लाडली बहना जैसी योजना लाना मुश्किल

सभी सहयोगी दलों को यह भी बताया गया है कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले लाडकी बहिण योजना लाकर पूरे समीकरण बदल दिए गए थे लेकिन अब राज्य के आर्थिक हालात को देखते हुए 2029 में इस तरह की कोई गेम चेंजर योजना लाना मुश्किल है। ऐसे में अब सिर्फ परफॉर्मेंस के आधार पर ही अगला चुनाव लड़ना होगा। इसलिए सभी मंत्रियों को अभी से सचेत कर दिया गया है।

लोग विकास चाहते हैं : बावनकुले

कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि बंगाल के लोगों ने डेवलपमेंट के लिए वोट दिया है। लोगों ने थर्ड डिग्री पॉलिटिक्स को खत्म कर दिया है। इसलिए महाराष्ट्र में भी हम सभी को इससे सबक लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें :- रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी

अपोजिशन पार्टी के नेताओं को भी इससे सबक लेना चाहिए। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना नहीं सुधरी तो उन्हें 2047 तक घर पर बैठना होगा। महाराष्ट्र के लोग भी डेवलपमेंट के पक्ष में खड़े हैं। बावनकुले ने अपने सहयोगी दलों के मंत्रियों के साथ बैठक कर महायुति की आगामी योजनाओं पर मंथन किया।

Mahayuti alert after election results fadnavis warning 2029

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 07:23 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.