महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
Maharashtra Women Startup Hub: महाराष्ट्र सरकार और उदैती फाउंडेशन के बीच हुए नए समझौते के तहत राज्य में महिला स्टार्टअप हब की शुरुआत हो रही है। ये महिला उद्यमियों को फंडिंग और बाजार तक पहुंच दिलाएगा।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Women Startup Hub In Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में ‘महिला स्टार्टअप हब’ स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को मजबूत बनाना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र राज्य इनोवेशन सोसाइटी और उदैती फाउंडेशन के बीच इस संबंध में एक समझौता (एमओयू) किया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महिला स्टार्टअप हब पहल के तहत महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी। यह समझौता मंत्री मंगलप्रभात लोढा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य इनोवेशन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत पाटिल और उदैती फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ पूजा शर्मा गोयल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
स्टार्टअप इकोसिस्टम का केंद्र बनेगा हब
CM फडणवीस ने बताया कि प्रस्तावित महिला स्टार्टअप हब राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक समन्वय मंच के रूप में कार्य करेगा। यह विभिन्न सरकारी विभागों, सहयोगी संस्थाओं और इकोसिस्टम भागीदारों को एक साथ जोड़कर महिला उद्यमियों के लिए नए अवसर तैयार करेगा। इसके तहत महिलाओं के लिए एक ‘एक्सेलेरेटर मॉडल’ विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें मेंटरशिप, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती
महाराष्ट्र लोक भवन में मना बंग दिवस, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दोनों राज्यों के संबंधों पर कही ये बात
नागपुर की बहू बनेंगी सुप्रिया सुले की बेटी रेवती, देखें हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें
आषाढ़ी वारी 2026: वारकरियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, पालक मंत्री विखे पाटिल के निर्देश
कौशल्य, रोजगार, उद्योजकता व नावीन्यता विभागांतर्गत महाराष्ट्र राज्य नावीन्यता सोसायटी आणि उदैती फाउंडेशन यांच्यात याबाबत सामंजस्य करार करण्यात आला आहे. यातून महिला उद्योजकतेला प्रोत्साहन देण्यासाठी महाराष्ट्रात ‘महिला उद्योजकता स्टार्ट अप’ हब स्थापन होण्यास मदत होणार असल्याचे… pic.twitter.com/aI4IDOOU7A — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 19, 2026
यह भी पढ़ें:- Explainer: ऑपरेशन टाइगर होगा फेल? पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने पलटी महाराष्ट्र की पूरी सियासी बाजी
तकनीकी सहयोग भी मिलेगा
उदैती फाउंडेशन महाराष्ट्र राज्य इनोवेशन सोसाइटी को तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा। यह पहल राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर महिला उद्यमियों को मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में मदद करेगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से महाराष्ट्र में महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को नई दिशा मिलेगी और वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकेंगे।
