Maharashtra Weather: अगले 24 घंटे भारी, एक तरफ भीषण लू तो 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का माैसम
Maharashtra Weather: राज्य में मौसम के दो रंग, विदर्भ के 8 जिलों में बिजली और आंधी का येलो अलर्ट, वहीं ब्रह्मपुरी में पारा 46.6°C पार। जानें मानसून की प्रगति और अगले 48 घंटों का सटीक पूर्वानुमान।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं, जहाँ राज्य के कुछ हिस्सों में सूरज की तपिश और भीषण लू (Heatwave) का कहर जारी है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (29 मई) को भी राज्य में ऐसा ही मिला-जुला मौसम रहने के आसार हैं।
क्षेत्रवार मौसम का पूर्वानुमान
- कोंकण क्षेत्र: उत्तर कोंकण के जिलों में आज छिटपुट स्थानों पर लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण कोंकण और गोवा के जिलों में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा।
- मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: आज इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बिजली की कड़कड़ाहट और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
- विदर्भ (येलो अलर्ट): मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और यवतमाल शामिल हैं, जहाँ तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
Heat wave conditions very likely to prevail in isolated pockets in the districts of North Konkan. Hot day and humid conditions very likely to prevail in isolated pockets in the districts of South Konkan-Goa. pic.twitter.com/2mZ8LZFjPF — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) May 28, 2026
कैसा होगा तापमान का हाल?
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, ब्रह्मपुरी 46.6°C के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार है:
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
- नागपुर: 45.7°C
- गोंदिया: 45.2°C
- वर्धा और अमरावती: 45.0°C,
- भंडारा और चंद्रपुर: 44.8°C
अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। मुंबई की बात करें तो यहाँ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम गर्म व उमस भरा बना रहेगा, जहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
यह भी पढ़ें: शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मानसून की प्रगति
राहत की खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के साथ-साथ पूरे अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है। अगले 2-3 दिनों में मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
