Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का यलो अलर्ट
Maharashtra Weather Alert Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कई जिलों में तेज गर्मी और उमस तो कुछ जगहों पर बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra Weather Alert News Update: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदल गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी और बारिश का दोहरा असर देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में गर्मी और 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे और रायगड में उमस और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
उमस और लू का खतरा
हवा में बढ़ती नमी के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। विशेषज्ञों ने डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं विदर्भ में फिलहाल बारिश का खतरा कम हुआ है, लेकिन तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
तापमान में भारी बढ़ोतरी
अकोला, अमरावती और वर्धा में तापमान 38 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
कोंकण में बारिश और तेज हवाएं
सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में बेमौसम बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पश्चिम महाराष्ट्र में भी असर
पुणे, कोल्हापुर, सांगली, सातारा और सोलापुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। यहां तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
मराठवाड़ा में गरज-चमक के आसार
परभणी, नांदेड़ और लातूर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Land Partition Rule: किसानों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 100 रुपये में होगा पैतृक जमीन का बंटवारा
सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।
