higher education department Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra University Teacher Recruitment: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए विस्तृत कार्यप्रणाली की घोषणा की गई है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों की अंकसूची उनके प्राप्त अंकों सहित संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
मंत्री पाटिल ने कहा कि सहायक प्राध्यापक पद के लिए तासिका, संविदा और एडहॉक आधार पर कार्यरत शिक्षकों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से इस आधार पर कार्य कर रहे शिक्षकों के अनुभव को पात्रता के लिए मान्य किया जाएगा।
मानविकी संकाय के प्राध्यापकों के लिए स्कोपस और वेब ऑफ साइंस में प्रकाशन की अनिवार्यता को आंशिक रूप से शिथिल किया गया है। पुस्तक प्रकाशनों को भी अंक प्रदान किए जाएंगे, जिससे समान अवसर के सिद्धांत को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े: मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, ओशिवारा में 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 4 दिनों में 30 से ज्यादा धराए
एनआईआरएफ, क्यूएस और टाइम्स हायर एजुकेशन जैसी रैंकिंग के आधार पर अंकदान (ग्रेडिंग) प्रणाली में भी सुधार किया गया है। साक्षात्कार प्रक्रिया में आईसीटी कौशल, उन्नत तकनीकी दक्षता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी महत्व दिया जाएगा। यह शासन निर्णय www.maharashtra.gov.in
पर उपलब्ध है।