Mumbai: यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, रैपिडो-ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होंगे
Pratap Sarnaik Statement On Rapido: महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों के बाद रैपिडो, ओला और उबर के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले रैपिडो, ओला, उबर के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। राज्य परिवहन प्राधिकरण शुक्रवार को उक्त मामले को लेकर मीटिंग करने वाली है। मीटिंग में रैपिडो, ओला, उबर के लाइसेंस रद्द करने को मंजूरी दी जाएगी।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को ऐसे निर्देश दिए हैं। साथ ही रैपिडो, ओला, उबर के खिलाफ अब तक 36 केस दर्ज किए जा चुके हैं। कल्याण में एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने एक युवती यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। उससे पहले रैपिडो बाइक एक्सीडेंट में एक महिला पैसेंजर की मौत हो गई थी।
यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई रैपिडो, ओला, उबर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। अब तक रैपिडी, ओला, उबर के खिलाफ 36 मामले दर्ज किए गए हैं,
– प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
सम्बंधित ख़बरें
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
परिवहन विभाग को मिल रही थीं शिकायतें
इसके अलावा, रैपिडो, ओला, उबर ड्राइवर बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यात्री इस बारे में बार-बार राज्य परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज करा रहे है। यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गैर-कानूनी तरीके से यात्रियों को ले जाने वाली रैपिडो ओला, उबर जैसी कंपनियों को दिए गए लाइसेंस क्यों नहीं रद्द किए जाने चाहिए?
ये भी पढ़ें :- Reliance Jio का हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर, 103 से 3599 रुपये तक धमाकेदार प्लान
इस बारे में परिवहन मंत्री सरनाईक ने बुधवार को मोटर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की मीटिंग की। इस मीटिंग में रैपिडी, ओला, उबर के टेम्पररी लाइसेंस रद्द करने को लेकर चर्चा भी की गई। राज्य परिवहन प्राधिकरण के पास गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस जारी करने और रिन्यू करने का अधिकार है।
