महाराष्ट्र में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से खुलासा, 17 लाख डुप्लीकेट और 34 लाख मृत मतदाताओं के नाम सूची से बाहर

Maharashtra SIR Voter List: SIR प्रक्रिया के तहत प्रारूप मतदाता सूची से 17.66 लाख डुप्लीकेट, 34.82 लाख मृत और 76.76 लाख स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी।
Maharashtra: Revelation from the SIR draft voter list
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स: AI
Published on
Updated on

Maharashtra SIR Draft Electoral Rol: महाराष्ट्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची ने राज्य की चुनावी व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने रखी है। SIR प्रक्रिया में राज्य के 2।06 करोड़ मतदाताओं की जांच के दौरान 17 लाख 66 हजार 502 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। इसके अलावा पिछली मतदाता सूची में दर्ज 34 लाख 82 हजार 231 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 76 लाख 76 हजार 135 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर पलायन कर चुके हैं।

प्रारूप मतदाता सूची तैयार होने के बाद 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार 487 ऐसे मतदाता भी सामने आए हैं, जो सत्यापन के दौरान अनुपलब्ध रहे या जिनका पता नहीं चल सका। इसके चलते बड़ी संख्या में नाम प्रारूप सूची से बाहर किए गए हैं।

पुणे-ठाणे में सबसे ज्यादा नाम बाहर

एसआईआर के प्रारूप आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची से सबसे ज्यादा नाम पुणे और ठाणे में हटाए गए है। पुणे में 28,66,481, जबकि ठाणे में 28,59,377 मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से बाहर हुए हैं। इसके बाद मुंबई उपनगर में 26,58,202 नाम हटाए गए हैं।

डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले में भी ठाणे सबसे आगे है। यहां 1,53,338 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। पुणे शहर में 1,43,975, नागपुर में 1, 18,099, मुंबई उपनगर में 1, 13,582, सोलापुर में 1,05,941 और नासिक में 1,03,709 डुप्लीकेट मतदाता सामने आए है।

30 तक दावे-आपत्तियां

निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक का समय दिया है।

अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या उससे पहले 18 वर्ष के हो चुके पात्र नए मतदाता भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।

Maharashtra: Revelation from the SIR draft voter list
सबूत मिटाने खाड़ी में फेंका लैपटॉप! MPSC पेपर लीक मामले में पुलिस का कोर्ट में बड़ा खुलासा

मतदाता ऐसे जांचें अपना नाम

मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र की वेबसाइट पर जाकर एसआईआर 2026 की प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं, इसके लिए राज्य, वर्ष 2026। एसआईआर ड्राफ्ट रोल 2026, जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाषा का चयन कर संबंधित मतदान केंद्र की सूची की पीडीएफ डाउनलोड करनी होगी।

वहीं, जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए है, उनकी जानकारी (एन्सेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लिकेट)- एसआईआर 2026 में देखी जा सकती है। मतदाता अपने पहचान पत्र क्रमांक के माध्यम से भी यह जांच सकते हैं कि उनका नाम सूची से हटाया गया है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com