हर दिन सड़क हादसों में 44 लोगों की मौत, देशभर में तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र
Maharashtra Road Accidents: महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक स्तर पर। 2019 से 2025 तक 95,722 मौतें, 1,29,670 गंभीर घायल। प्रतिदिन लगभग 44 लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharashtra News: मुंबई सहित महाराष्ट्र की सड़कों पर निरंतर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और इन हादसों में होने वाली मौतों की संख्या का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है। हालांकि सड़क हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य की पुलिस और प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन बढ़ते हादसे एक गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हैं, जिसमें अभी तक कथित तौर पर कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।
जनवरी 2019 से 30 सितंबर 2025 तक के लगभग छह वर्षों में, महाराष्ट्र में कुल 2,19,039 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 95,722 लोगों की मौत हुई, 1,29,670 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 53,036 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसी अवधि में केवल मुंबई में वर्ष 2025 के जनवरी से सितंबर तक 1,878 दुर्घटनाएं हुई हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में हर दिन लगभग 44 लोग सड़कों पर अपनी जान गंवा रहे हैं।
महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर
सड़क दुर्घटनाओं के मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर है। सड़कों और हाईवे पर तेजी से बढ़ते ट्रैफिक ने रोड सेफ्टी के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा हादसा में एक साल के बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बारामती और कलवण में भीषण सड़क हादसे: 2 सगे भाइयों समेत नवविवाहित दंपति की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में भारी लापरवाही: नासिक में खुदी सड़कों ने ली 3 लोगों की जान
यह भी पढ़ें- इथियोपिया नहीं, भ्रष्टाचार का ज्वालामुखी…मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा
चूंकि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस इस मामले में पूरी तरह गंभीर नहीं हैं, इसलिए 80% से अधिक ड्राइवर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
