Maharashtra Politics: 3 बंगले, 4 दल और देर रात मंथन... महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नेताओं की गुप्त मुलाकातों से सियासी हलचल तेज। फडणवीस-पार्थ पवार और शिंदे-जयंत पाटिल की बैठकों के बाद महायुति और महाविकास आघाड़ी में बढ़ी खलबली।
Secret meetings trigger political stir in Maharashtra as Parth Pawar meets Fadnavis and MVA's Jayant Patil holds talks with Deputy CM Eknath Shinde.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्थ बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Secret Political Meetings Devendra Fadnavis Parth Pawar: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बड़ी और खलबली मचाने वाली गतिविधियां शुरू हैं। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग दलों के बड़े नेताओं के बीच गुप्त मुलाकातों का दौर जारी है। इन घटनाक्रमों के बाद राज्य की राजनीति में आखिर क्या पक रहा है? इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

महज कुछ दिनों में 4 प्रमुख दलों के नेताओं की मुलाकातें, 3 महत्वपूर्ण बंगलों पर बैठकें और कई अहम राजनीतिक चर्चाएं सामने आई हैं। इसके चलते महायुति और महाविकास आघाड़ी, दोनों ही खेमों में हलचल बढ़ गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच चल रही इन गुप्त बैठकों से क्या आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? इसको लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

देवेंद्र फडणवीस-पार्थ मुलाकात

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के सांसद पार्थ पवार ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में फडणवीस ने पार्थ पवार को कोई महत्वपूर्ण आश्वासन दिया है।
  • बंगला नंदनवन जयंत पाटील-एकनाथ शिंदे मुलाकात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और हवा मिल गई है।
  • बंगला : देवगिरीः सुनेत्रा पवार - सुनील तटकरे मुलाकात दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की प्रमुख सुनेत्रा पवार और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के बीच भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

जयंत पाटिल और शिंदे की बैठक से बढ़ीं अटकलें

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास नंदनवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल की मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। हाल के दिनों में जयंत पाटिल की विभिन्न नेताओं से हुई मुलाकातों को लेकर पहले से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

देवगिरी बंगले पर भी हुई अहम बैठक

इधर, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सरकारी आवास देवगिरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के बीच भी महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात को भी पार्टी के अंदरूनी और भविष्य के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बदलेंगे क्या महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण?

कुछ ही दिनों में अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच हुई इन बैठकों ने महायुति और महाविकास आघाड़ी, दोनों खेमों में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल इन बैठकों के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें राजनीतिक दलों की अगली रणनीति और संभावित फैसलों पर टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com