अजित पवार महायुति छोड़कर MVA में लौटना चाहते थे, कांग्रेस नेता अतुल लोंढे का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने दावा किया कि अजीत पवार महायुति छोड़ना चाहते थे। NCP विलय चर्चा पर सुप्रिया सुले और रोहित पवार ने भी दिए बयान।
Atul Londhe claims that Ajit Pawar wanted to leave the Mahayuti and return to the Maha Vikas Aghadi
सुप्रिया सुले, रामदास कदम, शरद पवारसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अतुल लोंढे का दावा, महायुति छोड़कर महाविकास आघाड़ी में लौटना चाहते थे अजित पवार।

  • सुप्रिया सुले ने कहा, अजित पवार के निधन के साथ दोनों गुटों के विलय का मुद्दा समाप्त।

  • रोहित पवार ने बीजेपी पर दादागिरी का आरोप लगाया, शरद पवार आगे की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।

Atul Londhe Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद नए राजनीतिक दावों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने एक नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार महायुति गठबंधन छोड़ना चाहते थे और दोबारा महाविकास आघाड़ी (MVA) में शामिल होने की इच्छा रखते थे।

बीजेपी पर लगाया यूज एंड थ्रो की राजनीति का आरोप

अतुल लोंढे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की राजनीति हमेशा यूज एंड थ्रो के सिद्धांत पर आधारित रही है। उनके मुताबिक, बीजेपी पहले दूसरी पार्टियों को तोड़कर अपने गठबंधन में शामिल करती है और बाद में उनका राजनीतिक महत्व खत्म करने की कोशिश करती है। लोंढे का दावा है कि अजित पवार इस राजनीतिक स्थिति से परेशान थे।

वह महायुति से बाहर निकलकर महाविकास आघाड़ी में वापसी करना चाहते थे। लोंढे ने यह भी दावा किया कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते थे, लेकिन विमान हादसे में उनके निधन के कारण उनकी योजना अधूरी रह गई।

Atul Londhe claims that Ajit Pawar wanted to leave the Mahayuti and return to the Maha Vikas Aghadi
महाराष्ट्र में ठंड ने दी दस्तक, दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास; जानें मौसम का ताजा अपडेट

दादा के निधन के साथ विलय का विषय समाप्त: सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस गुटों के विलय की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने इस विषय को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब अजित पवार जीवित थे, तब दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत हुई थी। इस मुद्दे पर अजित पवार ने उनसे और पार्टी के अन्य नेताओं से भी चर्चा की थी।

बीजेपी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे: रोहित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस कथित बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें बीजेपी के बिना दोनों राकां गुटों के विलय की संभावना पर सवाल उठाया गया था। रोहित पवार ने इसे सत्ताधारी दल का अहंकार बताते हुए कहा कि बीजेपी की दादागिरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Atul Londhe claims that Ajit Pawar wanted to leave the Mahayuti and return to the Maha Vikas Aghadi
नागपुर मनपा को बम से उड़ाने की धमकी! देवेंद्र फडणवीस-नितिन गडकरी का कार्यक्रम भी निशाने पर, पुलिस और ATS अलर्ट

शरद पवार आगे की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। सीने और श्वसन तंत्र में संक्रमण के उपचार के बाद उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच की गई। इससे पहले उन्हें संक्रमण के चलते पुणे और मुंबई के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।