Maharashtra Government: नक्सलियों के हथियार बताओ, इनाम पाओ, महाराष्ट्र कैबिनेट की नई घोषणा

Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र कैबिनेट ने नक्सलियों के हथियारों की सूचना देने पर नकद इनाम, विश्वविद्यालय कानून में संशोधन और पालघर में दो नई अदालतों को मंजूरी दी।
A reward of up to 1.5 lakh rupees for providing information about Naxalite weapons
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नक्सलियों के हथियारों की जानकारी देने पर डेढ़ लाख रुपये तक इनाम।

  • हथियारों की बरामदगी के लिए अधिकारियों को एक करोड़ तक इनाम मंजूर करने का अधिकार।

  • पालघर में दो नई अदालतें, विश्वविद्यालय कानून और वस्त्रोद्योग नीति में भी बदलाव।

Cash Reward for Naxal Looted Weapons Maharashtra: महाराष्ट्र में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब नक्सलियों के पास मौजूद हथियारों और सुरक्षाबलों से पहले लूटे गए हथियारों की जानकारी देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। हथियारों के प्रकार और संख्या के आधार पर करीब डेढ़ लाख रुपये तक का इनाम दिया जा सकेगा।

हथियारों की जानकारी पर अलग-अलग पुरस्कार

सरकार ने स्वचालित, अर्ध-स्वचालित हथियारों, अन्य हथियारों और गोला-बारूद से जुड़ी जानकारी देने के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए हैं। इनाम मंजूर करने के लिए अधिकारियों को उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारी के अनुसार अधिकार दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक 10 लाख रुपये तक, गड़चिरोली परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक 25 लाख रुपये तक और नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिरीक्षक 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार मंजूर कर सकेंगे। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) को एक करोड़ रुपये तक के पुरस्कार स्वीकृत करने का अधिकार होगा।

विश्वविद्यालय कानून में होगा संशोधन

कैबिनेट ने महाराष्ट्र सार्वजनिक विश्वविद्यालय अधिनियम में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्यपाल संबंधित कुलपति की सिफारिश पर प्रतिकुलपति को पद से हटा सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के निर्माण और विकास कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से कराए जाएंगे। इन कार्यों की निगरानी विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद करेगी।

A reward of up to 1.5 lakh rupees for providing information about Naxalite weapons
Maharashtra Weather Update: मुंबई में गर्मी-उमस तो नागपुर में ठंड का असर, जानें पुणे समेत पूरे राज्य का मौसम

वस्त्रोद्योग नीति में पालघर को राहत

महाराष्ट्र सरकार की एकीकृत एवं सतत वस्त्रोद्योग नीति 2023-28 में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत पालघर जिले को जोन-1 में शामिल किया गया है। पिछले वित्त वर्ष की स्थापित मशीनरी की बुक वैल्यू के मुकाबले 10 प्रतिशत या उससे अधिक नई मशीनरी लगाने पर उसे विस्तार माना जाएगा। पात्र परियोजनाओं को पुरानी या नई नीति में से किसी एक के तहत लाभ लेने का विकल्प मिलेगा।

A reward of up to 1.5 lakh rupees for providing information about Naxalite weapons
गड़चिरोली में विकास कार्यों को मिलेगी गति, CM देवेंद्र फडणवीस ने समिक्षा बैठक में दिए निर्देश

पालघर में स्थापित होंगे दो नए न्यायालय

कैबिनेट ने पालघर जिले में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायालय और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके साथ जिला सरकारी वकील कार्यालय बनाया जाएगा। इन संस्थानों के संचालन के लिए नए पद सृजित करने और अन्य अदालतों से कर्मचारियों के स्थानांतरण को भी मंजूरी दी गई है।