नवरात्रि में जागर आरोग्याच्या: मुख्यमंत्री आरोग्य संवाद के माध्यम से युवाओं से जुड़ेंगे चिकित्सा विशेषज्ञ

Mukhyamantri Arogya Samvad: महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान 9 दिवसीय ‘मुख्यमंत्री आरोग्य संवाद’ पहल शुरू होगी। चिकित्सा विशेषज्ञ युवाओं से स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और जीवनशैली पर संवाद करेंगे।
maharashtra mukhyamantri arogya samvad youth healthawareness
मुख्यमंत्री आरोग्य संवाद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Health Campaign: नवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र में इस बार युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से पहली बार ‘मुख्यमंत्री आरोग्य संवाद’ नामक 9 दिवसीय विशेष पहल आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

सीएम की संकल्पना

मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर एवं चिकित्सा विशेषज्ञ विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। मेडिकल, कृषि, इंजीनियरिंग, विज्ञान, वाणिज्य, कला सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थी इस पहल में शामिल होंगे।

maharashtra mukhyamantri arogya samvad youth healthawareness
सिंहस्थ कुंभ से बदलेगा नासिक का भविष्य, शेखर सिंह बोले- औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बदलती जीवनशैली पर होगी चर्चा

आज युवाओं में बढ़ता स्क्रीन टाइम, पर्याप्त नींद की कमी, असंतुलित खान-पान, व्यायाम का अभाव और मानसिक तनाव स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे बनते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कम उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। प्रत्येक जिले के मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और चिकित्सा विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, मानसिक स्वास्थ्य, मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल, नशे से दूर रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस पहल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

maharashtra mukhyamantri arogya samvad youth healthawareness
नागपुर में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर को धमकी देकर मांगी फिरौती, शिंदे गुट के सरोदे समेत 7 पर मामला दर्ज

सवाल पूछने का मिलेगा अवसर

‘मुख्यमंत्री आरोग्य संवाद’ के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों के सामने सीधे रखने का अवसर मिलेगा। बदलती जीवनशैली के बीच युवाओं की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर उनसे प्रत्यक्ष संवाद करना इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने कहा कि विशेषज्ञों के साथ होने वाला यह संवाद विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर अधिक जागरूक होने में उपयोगी साबित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com