Maharashtra Monsoon Arrival: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 6 जून तक कोंकण पहुंच सकता है मानसून
Maharashtra Monsoon Arrival Konkan News: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पर आगे बढ़ने का अनुमान जताया है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते 6 जून तक कोंकण में मानसून पहुंचने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र मानसून अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Monsoon Arrival Konkan IMD: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की है। अनुकूल मौसम के चलते मानसून के 6 जून को कोंकण में पहुंचने की उम्मीद है। जिससे राहत मिलेगी।
अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह पर आगे बढ़ने की संभावना है। इसलिए, केरल और राज्य में भी मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश कर जाएगा, इसके बाद, मानसून देश के प्रवेश द्वार केरल में 31 मई तक पहुंच जाएगा।
जल्द ही केरल में आगमन की तारीख हो सकती है जारी
इस वर्ष मानसून के आगमन के दौरान बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में कोई चक्रवात नहीं बना। जिसके मानसून बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकता कारण है। आईएमडी 2005 से सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करके केरल में मानसून के आगमन की तारीख की भविष्यवाणी कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
सप्ताह के अंत तक अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। महाराष्ट्र में 15 मई तक कई स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि राज्य में तापमान 18 मई तक उच्च बना रहेगा।
महाराष्ट्र में अभी बढ़ेगी गर्मी
हालांकि मानसून की आहट के बीच फिलहाल महाराष्ट्र में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 मई तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
इसके अलावा 18 मई तक तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून से पहले उमस और गर्मी दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
