महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में रिकॉर्ड 99% वोटिंग, क्या महाविकास आघाड़ी में हुई बड़ी क्रॉस वोटिंग?
Maharashtra MLC Election Voting Turnout Result: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुआ भारी मतदान! 'होटल पॉलिटिक्स' और क्रॉस वोटिंग के दावों के बीच 99.02% वोट पड़े हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai assembly (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra MLC Election Voting Turnout Result News: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई।
आयोग की ओर से जारी अधिकृत डेटा के अनुसार पूरे राज्य में 99.02 प्रतिशत मतदान हुआ। 6 सीटों पर सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत का रास्ता तय कर चुके हैं।
चुनावी नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे। 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग में ‘होटल पॉलिटिक्स’ चर्चा का विषय बनी रही। दावा है कि महाविकास आघाड़ी में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। बीजेपी का कहना है कि शेष बची 11 सीटों पर भी महायुति बड़ी जीत दर्ज करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
1 रिक्त सीट पर उपचुनाव कराए गए
विधान परिषद के 10 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों और नागपुर की 1 रिक्त सीट पर उपचुनाव कराए गए, नागपुर सीट राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के 2024 में विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों ने सुबह 9 से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
इन सीटों पर महायुति के निर्विरोध उम्मीदवार
बीजेपी ने 11, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 4 और राकां (एपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। महायुति ने जिन 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है, उनमें बीजेपी, शिदे सेना और राकां (एपी) को 2-2 सीटें मिली हैं। बीजेपी से वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर सीट से अरुण लखानी, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे, शिंदे सेना से ठाणे सीट से रवींद्र फाटक, यवतमाल से दुष्यंत चतुर्वेदी, राकां (एपी) से रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से अनिकेत तटकरे और पुणे सीट से विक्रम काकड़े निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ कर चुके है।
बीजेपी नेता व मंत्री गिरीश महाजन के अनुसार चुनाव छोटा हो या बड़ा, हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। पार्टी कार्यकर्ता हमारे लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए उनके संपर्क में रहना हमारी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद से ज्यादा वोट मिलेंगे।
