महाराष्ट्र में लापता महिलाओं के लिए स्पेशल सेल गठित, खोज मामलों में 10% बढ़ोतरी का दावा

Maharashtra State Government ने लापता लड़कियों और महिलाओं की तलाश के लिए स्पेशल सेल गठित किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल से पिछले साल की तुलना में खोज मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
CM Devendra Fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Missing Women Special Cell: मुंबई में राज्य सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लापता होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक विशेष सेल का गठन किया है। महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि इस पहल से महिलाओं को तलाशने की प्रक्रिया में तेजी आई है।

भाजपा के निरंजन डावखरे सहित अन्य सदस्यों ने विधान परिषद के प्रश्नकाल के दौरान महिलाओं के लापता होने का मुद्दा उठाया था। सदस्यों ने राज्य में बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और ठोस कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए बताया कि लापता महिलाओं को खोजने के लिए गठित इस स्पेशल सेल में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) स्तर की महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सरकार के अनुसार, इस सेल के माध्यम से पिछले वर्ष की तुलना में महिलाओं को तलाशने के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

निगरानी और समन्वय पर जोर

विशेष सेल राज्यभर के पुलिस थानों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता मामलों की निगरानी कर रहा है। तकनीकी संसाधनों और डेटा विश्लेषण की मदद से मामलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापता मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष ने हालांकि आंकड़ों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com