नौकरी से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक एक मंच पर, ‘महाचतुर’ चैटबॉट का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन

Maharashtra Mahachatur AI Chatbot: महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाचतुर AI चैटबॉट’ लॉन्च किया है, जो युवाओं को रोजगार, स्किल ट्रेनिंग और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
Maharashtra Mahachatur AI Chatbot Launch
देवेंद्र फडणवीस ने महाचतुर एआई चैटबॉट को किया लॉन्च (सौ. सोशल मीडिया X)
Published on
Updated on

Maharashtra Mahachatur AI Chatbot Launch: महाराष्ट्र सरकार ने 'महाचतुर एआई चैटबॉट' की पहल की है। देश में किसी राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया यह पहला अभिनव उपक्रम है।

यह चैटबॉट युवाओं को बताएगा कि कहां उन्हें नौकरी मिलेगी और उद्योगों को भी कुशल मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया।

राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, उद्यमिता और मार्गदर्शन एक ही मंच पर उपलब्ध कराने वाला 'महाचतुर एआई चैटबॉट' एक परिवर्तनकारी उपक्रम बताया जा रहा है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग ने इसे तैयार किया है। सह्याद्री अतिथिगृह में 'चैटबॉट' का लोकार्पण और सामंजस्य करार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

क्या है इसका उद्देश्य?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है और यह डेमोग्राफिक एडवांटेज देश के विकास के लिए एक बड़ा अवसर है। युवा शक्ति को कौशल प्रशिक्षण देकर अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में लाना आवश्यक है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार ने कौशल विकास को प्राथमिकता दी है। एआई आधारित यह चैटबॉट कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, उद्यमिता मार्गदर्शन, आवेदन प्रक्रिया, असेसमेंट और मार्केट लिंकज जैसी सभी सेवाएं वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में उपलब्ध कराएगा।

महाचतुर दूरदर्शी उपक्रम

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए चैटबॉट अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
  • वॉट्सएप के माध्यम से यह सभी के लिए सहज उपलब्ध होने से इसका व्यापक लाभ मिलेगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईटीआई आधुनिकीकरण, महिलाओं की भागीदारी से कौशल क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
  • महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में बड़ी छलांग लगाने के लिए कौशल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।
  • 'महाचतुर' नाम जितना सुंदर है उतना ही यह उपक्रम दूरदर्शी है।
  • यह कौशल, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा देगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com