लोकायुक्त के चार नए सदस्यों के लिए 1.20 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें खरीदेगी सरकार, जीएडी ने जारी किया आदेश

Maharashtra Lokayukta Luxury Cars: महाराष्ट्र सरकार ने लोकायुक्त कार्यालय के 4 नए सदस्यों के लिए 30-30 लाख रुपये की लग्जरी कारें खरीदने की मंजूरी दी है। कुल खर्च 1.20 करोड़ रुपये से अधिक होगा।
The government will buy luxury cars worth Rs 1.20 crore for the four new members of the Lokayukta
महाराष्ट्र लोकायुक्त लग्जरी कारेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Maharashtra Lokayukta Luxury Cars Procurement Approval: महाराष्ट्र लोकायुक्त कार्यालय में नियुक्त चार नए सदस्यों के लिए राज्य सरकार ने ₹30 लाख तक की लग्जरी कारें खरीदने की मंजूरी दी है। इसके तहत चार वाहनों की खरीद पर सरकार को ₹1.20 करोड़ से अधिक खर्च करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

चार नए सदस्यों के लिए होंगी कारें

महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ओ. पी. गुप्ता, पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, ज्यूडिशियल मेंबर सुरेंद्र तावड़े और सुवर्णा केवले को लोकायुक्त कार्यालय में सदस्य नियुक्त किया है। चारों सदस्यों ने 14 अगस्त को राजभवन में पद की शपथ ली थी।

The government will buy luxury cars worth Rs 1.20 crore for the four new members of the Lokayukta
मुंबई में बिना HSRP नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर RTO का शिकंजा, अगस्त में 1,685 वाहन पकड़े; भारी जुर्माना वसूला

स्टेट व्हीकल रिव्यू कमेटी की मंजूरी के बाद प्रत्येक सदस्य के लिए अधिकतम ₹30 लाख की कीमत तक का वाहन खरीदने की अनुमति दी गई है।

GST और अन्य शुल्क अलग से

सरकार की मंजूरी के अनुसार कार की निर्धारित कीमत के अलावा GST, मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान अलग से किया जाएगा। ऐसे में वाहनों की वास्तविक लागत ₹1.20 करोड़ से अधिक होने की संभावना है।

The government will buy luxury cars worth Rs 1.20 crore for the four new members of the Lokayukta
मुंबई में गणेशोत्सव पर मेट्रो-3 की समयसीमा बढ़ी, अब रात 12 बजे तक चलेगी ट्रेन, 18 इंच की मूर्ति ले जाने की छूट

चार से बढ़ाकर सात हुई वाहनों की संख्या

इसी बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए मंजूर सरकारी वाहनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले कार्यालय के लिए चार वाहनों को मंजूरी थी, जिसे अब बढ़ाकर सात वाहन कर दिया गया है।

इसके अलावा लोकायुक्त कार्यालय के सेक्रेटरी के लिए एक अलग वाहन उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। इस फैसले के बाद कार्यालय के वाहन बेड़े और उस पर होने वाले सरकारी खर्च में वृद्धि होगी। चार नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद उनके आधिकारिक आवागमन के लिए वाहन सुविधा देने का यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग के शासनादेश के जरिए लागू किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com