High Court की रोक के बाद महाराष्ट्र में मनपा चुनाव अटके, राजनीतिक हलचल तेज
OBC Reservation विवाद और हाईकोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र के मनपा व जेडपी चुनावों पर अनिश्चितता गहरा गई है। आयोग ने तैयारियां तेज कीं, जबकि दलों ने नतीजे टलने पर नाराजगी जताई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में मनपा और जिला परिषद (जेडपी) चुनावों पर एक बार फिर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव परिणामों को 21 दिसंबर तक स्थगित किए जाने के निर्णय बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
इसी बीच ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग को सीधे अदालत में घसीटने की चेतावनी दी है, जिससे जिला परिषद (जेडपी) और महानगरपालिकाओं के चुनाव पर संशय के काले बादल मंडराने लगे हैं।
सभी दलों के नेताओं ने जताई नाराजगी
राज्य निर्वाचन आयोग ने कई स्थानों पर स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिए हैं। इस मामले पर राजनीतिक हलकों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने चुनाव परिणामों को 21 दिसंबर तक के लिए टाल दिया, जिस पर सभी दलों के नेताओं ने नाराजगी जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
ओबीसी महासंघ की आरक्षण पर आपत्ति
बुधवार को पक्कारों से बातचीत करते हुए बबनराव तायवाडे ने बताया कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में ओचीसी वर्ग को पहले ही कम आरक्षण मिला है। उनका कहना है कि यदि ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत से अधिक हो रहा है, तो अपूर्णांक (fraction) को नजरअंदाज करने का आदेश है, लेकिन कई जगहों पर यह आरक्षण 27 प्रतिशत के भीतर ही है।
तायवाडे ने सवाल उठाया कि इस संबंध में सभी वर्गों के लिए नियम एक समान होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हर वर्ग के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। हम इस विसंगति के खिलाफ कल (बृहस्पतिवार) राज्य चुनाव आयोग के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।”
चुनाव घोषित होने की संभावना
आयुक्तों की बैठक में चुनाव को ध्यान में रखकर क्षेत्र की आज आयोग तकनीकी, कानूनी और प्रशासनिक तैयारियों के साथ बैठक की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, राज्य चुनाव आयोग ने महानगरपालिका चुनावों की तैयारी तेज कर दी है।
चर्चा है कि आने वाले समय में 15 से 20 दिसंबर के बीच राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जा सकते हैं। इनमें मुंबई महानगरपालिका का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी संदर्भ में, गुरुवार को चुनाव आयोग ने महानगरपालिका आयुक्तों की एक बड़ी बैठक बुलवाई है। इस आयोग आयुक्तों को मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां और सुधार 10 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश देने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- Rupees Vs Dollar: रुपया पहली बार 90 के नीचे, IPO OFS और विदेशी बिकवाली ने बढ़ाया दबाव
दूसरी ओर, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम 21 दिसंबर को एक साथ घोषित होने के बाद तुरंत ही राज्य में महानगरपालिका चुनाव घोषित होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। जिला संबंधी मुद्दों में अटके होने के कारण पीछे चल रहे हैं। कुल मिलाकर, न्यायालय के आदेश के चलते चुनाव आयोग को रणनीतिक बदलाव करने पड़ रहे हैं और राज्य का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमाने के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
