आज होगा महाराष्ट्र निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान! निर्वाचन आयोग 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेस
Maharashtra Nikay Chunav की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, सभी चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले कराना अनिवार्य है
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections Dates Announcement: महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित स्थानीय स्वराज संस्थाओं यानी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 4 नवंबर को होने की संभावना है। पूरे राज्य की नजर इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर टिकी है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने आज शाम चार बजे एक प्रेस वार्ता बुलाई है। इस प्रेस वार्ता को राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे संबोधित करेंगे, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा की संभावना है।
सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा
इन चुनावों की घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से लंबित इन चुनावों को कराने के लिए अंतिम समय सीमा तय की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 31 जनवरी, 2026 से पहले राज्य के सभी स्थानीय निकायों के चुनाव संपन्न कराना अनिवार्य है। इन स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य के 289 नगर निगम, 32 जिला परिषद, 331 पंचायत समिति और 29 नगर पालिकाएं शामिल होंगी।
तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि राज्य में ये चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
गड़चिरोली में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से हड़कंप फर्जी, पुलिस में मामला दर्ज
- पहला चरण: पहले चरण में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। इस चरण में, राज्य की 246 नगर पालिकाओं और 42 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे।
- दूसरा चरण: 21 दिनों की चुनाव प्रक्रिया के बीच, चुनाव आयोग दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की भी तुरंत घोषणा कर सकता है।
- अंतिम चरण: जबकि नगर निगम (Municipal Corporation) चुनावों की घोषणा अंतिम चरण में होने की संभावना है।
अगर आज चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है, तो उसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:- मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में निकली बंपर शिक्षक भर्ती, 18 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
एनसीपी नेता ने पहले ही बताई थी संभावित तारीखें
तारीखों की आधिकारिक घोषणा से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने इन चुनावों की संभावित तारीखों की घोषणा करके विवाद खड़ा कर दिया था। अजित पवार गुट के नेता ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी जानकारी के अनुसार, जिला परिषदों के चुनाव 15 दिसंबर को और नगर निगम के चुनाव 15 जनवरी को हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी से पहले पूरी हो जाएगी।
