चुनावी हिंसा के बहाने अजित पवार का शिंदे सेना पर हमला, गोगावाले को दी चेतावनी, कहा- लोकतंत्र में…
Ajit Pawar Statement: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajit Pawar On Election Violence: महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को मतदान हुआ।चुनावी माहौल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आई। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पवार ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और हर नागरिक को बिना किसी दबाव या डर के सुरक्षित माहौल में वोट देने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव एक पवित्र प्रक्रिया है और इसे किसी भी हालत में दूषित नहीं होने दिया जाएगा।
अजित पवार का सोशल मीडिया पोस्ट
अजित पवार ने अपने ट्वीट में लिखा कि हर नागरिक को यह तय करने देना चाहिए कि वह किसे वोट देना चाहता है और किसे चुनना चाहता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सर्कल में सभी को एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। लेकिन अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करता है या मतदाताओं को जोर-जबरदस्ती से प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो वह संविधान और महाराष्ट्र के मूल्यों के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है हिंसा करना नहीं, जेल में ही रहेंगे शिवसेना पार्षद रमेश महात्रे, कोर्ट की फटकार
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्रातील काही भागांत हिंसाचाराच्या घटना घडल्याचं समोर आलं आहे. या संदर्भात मी स्पष्टपणे सांगू इच्छितो की, हिंसाचाराला आपल्या लोकशाहीत कोणतंही स्थान नाही. निवडणूक ही पवित्र प्रक्रिया आहे आणि प्रत्येक नागरिकाला सुरक्षित वातावरणात, कोणाच्याही दबावाखाली न येता मतदानाचा आपला… — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) December 2, 2025
शिंदे सेना पर किया कटाक्ष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के घटकों सहित सभी दलों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों को ‘गठबंधन धर्म’ का सम्मान करना चाहिए। खबरों के मुताबिक अन्य स्थानों के अलावा, रायगड जिले के महाड और रोहा में शिवसेना और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जहां राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और शिवसेना के मंत्री भरत गोगावाले स्थानीय प्रतिद्वंद्वी हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘संजय राउत की वजह से टूटी शिवसेना’, भाजपा नेता का बड़ा दावा, आखिर गिरीश महाजन ने ऐसा क्यों कहा?
लोगों को तय करने दीजिए: पवार
अजित पवार ने कहा कि शांति भंग करने या मतदाताओं को बलपूर्वक प्रभावित करने का कोई भी प्रयास संविधान और महाराष्ट्र के मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को तय करने दीजिए कि वे किसे चुनना चाहते हैं।
महाराष्ट्र में मंगलवार को 264 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। कई जगहों पर सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत एनसीपी के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
