Maharashtra में 11 IAS अफसरों की बदली कुर्सी! श्वेता सिंघल संभालेंगी दिल्ली में 'महाराष्ट्र सदन' की कमान

Maharashtra IAS Transfer List: महाराष्ट्र में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 11 IAS अधिकारियों का तबादला, श्वेता सिंघल को दिल्ली महाराष्ट्र सदन की कमान। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।
Major administrative reshuffle in Maharashtra: 11 IAS officers transferred. Shweta Singhal posted to Maharashtra Sadan, Delhi. Check the full list.
महाराष्ट्र विधानभवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Sadan Delhi Commissioner: राज्य सरकार ने एक सप्ताह के भीतर फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 11 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इनमें श्वेता सिंघल को दिल्ली के महाराष्ट्र सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि गीतांजलि बाविस्कर और दिलीप जगदाले को मंत्रालय लाया गया है। बीते शुक्रवार को 25 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आदेशानुसार श्वेता सिंघल को नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन के विशेष आवासीय आयुक्त के पद पर भेजा गया है। महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, मुंबई की सीईओ गीतांजलि बाविस्कर को नियोजन विभाग, मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Maharashtra: कल्याण से जलगांव तक हुए ट्रांसफर

महाडिस्कॉम, कल्याण के संयुक्त प्रबंध निदेशक दिलीप जगदाले अब जल आपूर्ति व स्वच्छता विभाग, मंत्रालय के संयुक्त सचिव, पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मुंबई के सचिव लक्ष्मण राऊत को महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, मुंबई के सीईओ पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह पंकज देवरे को महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मुंबई के सचिव, पद पर नियुक्त किया गया है। जलगांव जिला परिषद की सीईओ मीनल करणवाल को नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना, मुंबई के परियोजना निदेशक के पद पर भेजा गया है।

नाम व वर्तमान पद

राहुल रंजन महिवाल

प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे नई नियुक्ति - सदस्य सचिव, महाराष्ट्र कृषि शिक्षा व अनुसंधान परिषद, पुणे

रुचेश जयवंशी

नई नियुक्त्ति - प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे

कन्हुराज बागटे

नई नियुक्ति- प्रबंध नई नियुक्ति संयुक्त निदेशक, महाडिस्कॉम, कल्याण

करिश्मा नायर

अतिरिक्त नगर आयुक्त, नासिक मनपा नई नियुक्ति- सीईओ, जलगांव जिला परिषद

अमित रंजन

परियोजना अधिकारी, आई टीडीपी, पांढरकवड़ा व सहायक जिलाधिकारी, केलापुर उप विभाग, यवतमाल नई नियुक्ति- अतिरिक्त मनपा आयुक्त, नासिक मनपा

Navbharat Live
navbharatlive.com