महाराष्ट्र प्रशासन में बड़ा उलटफेर, पति को मिला पत्नी का पूर्व पद, तीन अधिकारियों को प्रमोशन

Maharashtra IAS Transfers: महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को नियुक्त किया, जबकि उनके पति मिलिंद म्हैसकर को सार्वजनिक बां
administrative reshuffle
Additional Chief Secretary Home (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Administration: महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के तहत गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि उनके पूर्व पद पर उनके पति की नियुक्ति की गई है।

गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने वाली मनिषा पाटणकर-म्हैसकर इस पद पर नियुक्त होने वाली तीसरी महिला अधिकारी हैं। इससे पहले चित्कला झुत्शी और चंद्रा अय्यंगार ने भी यह अहम पद संभाला था। उल्लेखनीय है कि चंद्रा अय्यंगार ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद के संवेदनशील दौर में यह जिम्मेदारी निभाई थी।

जारी तबादला आदेश, दो सेवानिवृत्त

शुक्रवार को जारी तबादला आदेशों के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान अपर मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए उनकी maharashtra-ias-transfer-reshuffle-husband-wife-postजगह मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे सार्वजनिक बांधकाम विभाग में इसी पद पर कार्यरत थीं। मनिषा पाटणकर-म्हैसकर की जगह उनके पति मिलिंद म्हैसकर को सार्वजनिक बांधकाम विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मिलिंद म्हैसकर इससे पहले अपर मुख्य सचिव (वन) के पद पर कार्यरत थे।

तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • अश्विनी भिड़े: उन्हें अपर मुख्य सचिव (खनिकर्म) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो पहले डॉ. इकबाल सिंह चहल के पास था।
  • भुवनेश्वरी एस.: उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में अकोला स्थित बीज निगम में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
  • एच. एस. वसेकर: उन्हें पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (MSCERT) का संचालक नियुक्त किया गया है।

दो अधिकारियों का सेवाकाल समाप्त

  • डॉ. इकबाल सिंह चहल: गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव 31 जनवरी 2026 को आयु सीमा पूर्ण होने के कारण सेवानिवृत्त होंगे।
  • अर्जुन चिखले: सदस्य सचिव, शुल्क नियामक प्राधिकरण, मुंबई ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वे भी 31 जनवरी 2026 को सेवामुक्त होंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com